वृद्धजनों की सुविधा के लिए जल्द ही शुरू किया जाएगा हेल्पलाईन नंबर: भेंड़िया

Updated on 06-10-2022 05:09 PM

रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार छत्तीसगढ़ में जल्द ही वृद्धजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाईन नम्बर शुरू किया जाएगा। इस हेल्प लाईन के माध्यम से बुजुर्ग अपनी समस्याओं से शासन को अवगत करा सकेंगे और उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा। बालोद जिले में हुए वृद्धजन सम्मान समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने यह जानकारी दी। बालोद के आईटीआई ग्राउण्ड डौण्डीलोहारा में आयोजित वृद्धजन सम्मान समारोह में श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बुजुर्गों के हित में निरंतर काम कर रही है। बुजुर्गों को पेंशन, स्वास्थ्य, देखभाल सहित अन्य जरूरी सुविधाएं दी जा रही है।

मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। यह योजना बुजुर्गों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हुई है। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कहा कि अधिकतर परिवार संयुक्त रूप से रहते हैं, जिससे बुजुर्गों द्वारा बच्चों को संस्कार देने व संस्कृति को आगे प्रसारित करने का कार्य किया जाता है। परिवार में मिले संस्कार से ही आने वाले जीवन को लोग बेहतर बनाते हैं। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने जिले भर से आए वृद्धजनों को प्रणाम करते हुए उन्हें विजयदशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह को संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद और संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी संबोधित कर परिवार में बुजुर्गों की अहमियत को परिलक्षित किया तथा विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी।

समारोह में अतिथियों द्वारा वृद्धजनों को शॉल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व विधायक श्री डोमेन्द्र भेंडिया, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री मिथिलेश निरोटी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, कृषि उपज मण्डी बालोद के अध्यक्ष श्री भोलाराम देशमुख, गणमान्य नागरिक श्री अनिल लोढा, श्री पीयूष सोनी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ रेणुका श्रीवास्तव सहित हजारों की संख्या में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुॅचे वृद्धजन मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.