‘हेमन्त खड़े हैं जेल के दरवाजे पर’, बीजेपी प्रभारी बोले- उपचुनाव में सरकारी तंत्र का हो रहा है दुरुपयोग

Updated on 29-08-2023 01:49 PM
गिरिडीहः बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रभारी लक्ष्मी कांत वाजपेयी ने कहा कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव झारखंड की अस्मिता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने गरीब और बेरोजगारों को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। डुमरी में बिजली की स्थिति बुरी है। एक दिन में 25 बार बिजली कटती है। लक्ष्मीकांत वाजपेयी मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

डुमरी उपचुनाव में सरकारी तंत्र का हो रहा है दुरुपयोग

पार्टी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव में सत्ता पक्ष सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने सांसद आदित्य साहू को डुमरी विधानसभा उपचुनाव का प्रभारी बनाया है। लेकिन गिरिडीह के जिस होटल में वे ठहरे हैं उसे कमरे की तलाशी ली जा रही है हालांकि जांच में कुछ भी नहीं मिला है। यह पूरा मामला बताता है कि विधानसभा उपचुनाव में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से चलाए जा रहे संकल्प यात्रा से हेमंत सरकार घबरा गई है। यही कारण कि अब बाबूलाल मरांडी पर ही भ्रष्टाचार के अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। यह दोनों मामला कहीं ना कहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के हताशा और निराशा का परिचायक है।


दाग है नहीं तो हेमंत सोरेन ईडी का सामना करते

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि हेमंत सोरेन ईडी के सवालों से भाग रहे हैं। वे सर्वाेच्च न्यायालय जाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन का दामन पूरी तरह से दागदार है। ऐसा नहीं होता तो वे ईडी के सवालों का सामना करते हैं ना कि बचने के लिए पत्राचार करते। उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन के करीबी अधिकारी जेल में है या फिर बहुत जल्द ही जेल जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन ईडी के डर से भाग रहे है। अगर वो ईमानदार होते तो ईडी का सामना करते।


संताल में मिल रहा है भाजपा को अपार जन समर्थन

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि संताल परगना क्षेत्र में एक आम धारणा बन गई थी कि इस इलाके में बीजेपी का जन आधार घट गया है लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा में यह मिथक भी अब पूरी तरह से टूट गया है। संकल्प यात्रा में जिस तरह से अपार जन समर्थन पार्टी को मिल रहा है उससे साफ हो गया है कि संथाल का पूरा इलाका भाजपा पर भरोसा करता है।


आरोपों की जांच कर कार्रवाई के लिए सरकार स्वतंत्र

बीजेपी प्रभारी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के आरोप से सत्ता में बैठे लोग घबरा गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग और उनके प्रवक्ता बाबूलाल मरांडी पर लगे सभी आरोपी की जांच कर लें। यदि जांच में कुछ सामने आता है तो उन पर प्राथमिक की दर्ज करके कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी की लोकप्रियता से घबराकर सिर्फ अनर्गल आरोप और बयान बाजी करना पूरी तरह से गलत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.