अर्पण पब्लिक स्कूल में मनाई गई हर्बल होली

Updated on 02-03-2026 03:11 PM
रायपुर। राजधानी के न्यू राजेन्द्र नगर स्थित विशेष बच्चों के विद्यालय अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में गुलाब एवं गेंदा फूल की पंखुडिय़ों तथा हर्बल गुलाल से हर्बल होली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी अंकिता वर्मा द्वारा बच्चों के साथ प्री-होली मिलन समारोह मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान अंकिता वर्मा ने बच्चों के साथ साइन लैंग्वेज सीखी तथा उनसे संवाद भी किया। बच्चों ने साइन लैंग्वेज के माध्यम से राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय पशु एवं राष्ट्रीय फल की जानकारी प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।

इस अवसर पर अंकिता वर्मा ने कहा कि आप सभी बच्चों को प्रकृति ने विशेष क्षमता से नवाजा है, यही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। इन क्षमताओं को निखारने में अर्पण पब्लिक स्कूल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं आप सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूं और कामना करती हूं कि प्रकृति आपके जीवन को खुशियों के रंगों से भर दे। नगर निगम के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि इन बच्चों की सेवा ही ईश्वर की सेवा हे। ये बच्चे भले ही बोल और सुन नहीं सकते, लेकिन उनका मस्तिष्क बेहद तेज है। इनकी प्रतिभा को निखारने विद्यालय प्रशिक्षण देने का भी काम कर रहा है। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने एक-दूसरे को फूलों एवं हर्बल गुलाल से रंग लगाकर होली खेली और उल्लासपूर्वक त्योहार मनाया।



होली उत्सव के पश्चात सभी बच्चों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। अंकिता वर्मा ने स्वयं बच्चों को इडली-सांभर, नारियल चटनी एवं मिठाई परोसी तथा बच्चों के साथ कतार में बैठकर भोजन भी किया। इस आत्मीय पहल से बच्चों में विशेष उत्साह एवं अपनत्व की भावना देखने को मिली। इस अवसर पर रायपुर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय की प्राचार्य कमलेश एवं कोआर्डिनेटर सीमा छाबड़ा सहित समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्राकृतिक रंगों के माध्यम से सुरक्षित एवं पर्यावरण-संवेदनशील तरीके से होली मनाने का संदेश देना रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कथित धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने पूर्व…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
Advt.