महिला स्व सहायता समूह को दिया गया हर्बल साबुन बनाने का प्रशिक्षण

Updated on 11-09-2022 05:28 PM

शासकीय कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, साजा में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (रावे) के तहत विकासखंड साजा के अंतर्गत तीन स्व सहायता समूह को एलोवेरा से हर्बल साबुन बनाने का प्रशिक्षण कृषि महाविद्यालय के तत्वाधान में एवं छात्रों की सहभागिता के साथ दिया गया। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती छाया शिंदे के आग्रह पर महुआ स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती माया साहू के साथ साजा विकासखंड में कार्यरत अन्य स्वसहायता समूह जैसे-राधेकृष्णा, कल्पना सम्मिलित हुए।

]महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने ग्राम मौहाभाठा को इस वर्ष गोद ग्राम के रूप चयन किया है। यह प्रशिक्षण विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट केन्द्र (एन.टी.एफ.पी. एवं एम.ए.पी.) के इंजी. अभिमन्यु कालने के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. ए. के तिवारी, मुख्य अतिथि एवं श्री हेमन्त साहू अध्यक्ष सहकारी समिति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के डॉ. ए. के श्रीवास्तव एवं रावे प्रभारी के दिशा-निदेर्शों में संपन्न किया गया। छात्र- छात्राओ द्वारा बताया गया कि एलोवेरा साबुन त्वचा के लिए लाभ दायक है। एलोवेरा त्वचा के लिए मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। त्वचा संबंधित बीमारियों, कील मुंहासों इत्यादि को दूर करने में भी मद्दगार है। यह साबुन हर्बल पदार्थों से बना होने के कारण त्वचा को किसी तरह का नुकसान नही पहुंचाता। सामान्य तौर पर मिलने वाली साबुन में रासायनों की बहुत अधिक मात्रा प्रयोग होने के कारण कुछ समय पश्चात् त्वचा पर उनका हानिकारक प्रभाव देखा जा सकता है। जबकि हर्बल साबुन हमारी त्वचा के लिए हर तरह से लाभकारी है। इंजी. अभिमन्यु कालने के द्वारा बहुत ही सरल विधि से हर्बल साबुन तैयार करना सिखाया गया। साथ ही उन्होने बताया कि हर्बल साबुन की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए इसका व्यवसाय एक अच्छा विकल्प है।

स्व सहायता समूह की महिलाओ हेतु आय का एक अच्छा स्त्रोत होने के साथ-साथ समूह की उन्नति में भी सहायक साबित हो सकता है।  सहकारी समिति  के अध्यक्ष ने महिलाओं को इस तरह के प्रशिक्षण से अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कहीं तथा महाविद्यालय के छात्र- छात्राओ की भागीदारी एवं उनके द्वारा किसानों को दी जा रही जानकारी की सराहना की। प्रशिक्षण के दौरान सभी महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों ने हर्बल साबुन तैयार किए एवं उनका वितरण सभी उपस्थित महिलाओं को किया, साथ ही साथ छात्रों ने भी हर्बल साबुन बनाने की विधि को आजमाया एवं लगभग 50 नग साबुन बनाए जो कि प्रशिक्षण के उपरांत छात्र-छात्राओं में बांटे गए। इस कार्यक्रम के अंत तक किसानों, महिलाओं तथा छात्रों ने भविष्य में आत्मनिर्भरता के साथ व्यवसाय करने की बातें कहीं। कार्यक्रम के अंत में महिला समूहों ने अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय से साबुन बनाने में प्रयुक्त होने वाले कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया ताकि वे भविष्य में इस तरह की गतिविधियां आत्मनिर्भर होकर संचालित कर सके। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.