यहां भी चीन को मात दे रहा भारत,दवा कंपनियों का ड्रैगन से मोहभंग, भारतीय फार्मा सेक्टर दिखा रहे दम

Updated on 30-11-2023 02:31 PM
नई दिल्ली: चीन की खस्ताहाल इकॉनमी का हाल अब खुलकर सामने आ गया है। चीन की आर्थिक सेहत का खुलासा होने लगा है। कभी दुनिया की फैक्ट्री कहलाने वाला चीन अब अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने की कोशिशों में जुटा है। चीन की घट रही जीडीपी उसकी मुश्किलों को बढ़ा रही है। वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने चीन के अनुमानित जीडीपी ग्रोथ को घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। चीन का रियल एस्टेट अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। रियल एस्टेट कंपनियां दिवालिया हो रही है। वहीं अब बैंकिंग सेक्टर तक इसकी आग पहुंच गई है। चीन अभी कोरोना संकट से संभल भी नहीं पाया था कि रहस्यमयी तरीके से फैल रहे माइक्रोप्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू ने इसकी परेशानी को बढ़ा दिया है। वहीं अब चीन का फार्मा सेक्टर भी मुश्किलों में घिरता दिख रहा है। बड़ी दवा कंपनियों का चीन से मोह भंग हो रहा है। खासकर अमेरिका के साथ चीन को दुश्मनी भारी पड़ने लगी है।

चीन से मोह भंग

दवा बनाने वाली कंपनियों का चीन से मोह भंग हो रहा है। फार्मा कंपनियां चीन पर अपनी निर्भरता को कम करने की कोशिश कर रही है। ड्रगमेकर्स चीनी कॉन्ट्रैक्टर्स पर अपनी निर्भरता को घटाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि फार्मा कंपनियों के लिए चीनी कॉन्ट्रैक्टर क्लीनिकल ट्रायल्स और प्रारंभिक चरण के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का उत्पादन करते हैं। अब फार्मा कंपनियां चीनी कॉन्ट्रैक्टर पर अपनी निर्भरता को कम करने लगी हैं। कम लागत और तेज रफ्तार के कारण चीन फार्मास्युटिकल रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग के लिए दवा कंपनियों का पसंदीदा जगह हुआ करता था, लेकिन चीन के सख्त रवैये और अमेरिका के साथ बढ़ते ट्रेड वॉर के बाद से फार्मा कंपनियां चीन से दूरी बढ़ाने लगी है।

भारत के लिए मौका

चीन से बढ़ती दूरी भारत के लिए अवसर से कम नहीं है। बायोटेक कंपनियां क्लिनिकल ट्रायल, रिसर्च और आउटसोर्स के लिए भारतीय मैन्युफैक्टरिंग कंपनियों के साथ काम करने पर विचार कर रही है। बायोटेक कंपनियां चीन से दूरी बनाने लगी है। डायबिटीज और मोटापे के उपचार के लिए दवा बनाने वाली फार्मा कंपनी ग्लाइसेंड थेरेप्यूटिक्स के फाउंडर आषीन निमगांवकर की माने तो ऐसे कई फैक्टर्स हैं, जिसने चीन को बायोटेक कंपनियों के लिए कम आकर्षक बना दिया है। कंपनियां चीन ते बजाए भारतीय कंपनियों के साथ काम करने में रुचि दिखा रही है। चीनी कंपनियों के मुकाबले भारतीय कंपनियों को प्राथमिकता दी जा रही है। भारतीय कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन ( CDMOs) को प्राथमिकता मिल रही है। भारत के चार प्रमुख सीडीएमओ सिनजीन, एराजेन लाइफ साइंसेज, पीरामल फार्मा सॉल्यूशंस, साई लाइफ साइंसेज के मुताबिक उन्हें बायोटेक कंपनियों खासकर पश्चिमी फार्मा कंपनियों की ओर से अधिक इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है।

भारत में बढ़ रही दिलचस्पी

चीन में कोरोना के बाद से बिगड़े हालात के बाद से कंपनियां चीन से मुंह मोड़ रही है। कंपनियां चीन से अपना पैसा निकाल रही हैं। वहीं भारत चीन का बड़ा विकल्प बनकर उभर रहा है। चीन के बजाए भारत में विदेशी कंपनियों का निवेश बढ़ रहा है। ऐपल, फॉक्सकॉन, माइक्रॉन जैसी कंपनियों ने चीन से निवेश के बजाए भारत में निवेश बढ़ाया है। वहीं अमेरिका की दिग्गज रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने भी चीन को झटका दिया है। वॉलमार्ट ने कहा है कि वो अब ज्यादा से ज्यादा गुड्स भारत से इंपोर्ट कर रहा है। वॉलमार्ट ने चीन पर अपनी निर्भरता को लगातार कम कर रहा है। साल 2023 में जनवरी से अगस्त के दौरान कंपनी ने अमेरिका में किए गए इंपोर्ट्स में से एक चौथाई भारत से आयात किया है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.