इधर रोहित-विराट फ्लॉप, उधर मैदान में मचा दिया कोहराम, WC में गेंदबाजों का काल बनेगा यह सूरमा

Updated on 04-09-2023 02:25 PM
नई दिल्ली: एक तरफ एशिया कप चल रहा है जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप हो गए। तो वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका में एक ऑस्ट्रेलियाई अपने बल्ले से आग उगल रहा है। अब वर्ल्ड कप में तकरीबन एक महीना बचा है। 5 अक्टूबर से भारत में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने वाला है। इसके लिए सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का यह मूंछ मैन आगमी वर्ल्ड कप में गेंदबाजों के लिए काल बन सकता है।

रेड हॉट फॉर्म में ट्रेविस हेड
आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बाीच हाल ही में 3 मैच की टी20 सीरीज खेली गई। इस सीरीज में कंगारू टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श का कप्तानी का भी डेब्यू हुआ। उनकी टीम ने साउथ अफ्रीका को घर में घुसकर 3-0 से हराया और उनका सूपड़ा साफ किया। हालांकि तीसरे टी20 में जो खिलाड़ी लाइमलाइट में रहा वह है ट्रेविस हेड।

जी हां, ट्रेविस हेड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में अपने बल्ले से आग उगली है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी देख हर कोई हैरान हो गया। ट्रेविस ने 189 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंद में 91 रन की आतिशी पारी खेली। इस इनिंग में उनके बल्ले से 8 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले। हालांकि वह अपने शतक से सिर्फ 9 रन से चूक गए। हेड आगमी वर्ल्ड कप में भी अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा सकते हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत के खिलाफ ठोका था शतक

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। इस माहामुकाबले में भी ट्रेविस हेड निखरकर सामने आए थे। उन्होंने मैच की पहली पारी में 163 रन बनाए थे। इस शतकीय पारी में उनके बल्ले से 25 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला था। हेड को उनके इस जबरदस्त प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था। बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 209 रन से जीत गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.