इधर पिता ने ली आखिरी सांस, उधर बेटी ने देश को बनाया विश्व विजेता, रुला देगी यह कहानी

Updated on 21-08-2023 12:37 PM
मैड्रिड: स्पेन की तरफ से महिला फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में डिसाइडर गोल दागने वाली ओल्गा कार्मोना को इस मैच के बाद पता चला कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने सोमवार को बताया कि कार्मोना के पिता बीमार थे और उनका निधन हो गया है। जबकि उनकी मां और अन्य रिश्तेदार फाइनल देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे।

महासंघ ने निधन के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। कार्मोना के परिजनों ने उन्हें यह दुखद समाचार देने से पहले खिताबी जश्न खत्म होने का इंतजार किया। कार्मोना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,‘इसके बारे में कुछ भी जाने बिना खेल शुरू होने से पहले मेरे साथ मेरा सितारा था। मैं जानती थी कि कुछ खास हासिल करने के लिए आपने मुझे शक्ति प्रदान की थी। मैं जानती थी कि आज रात आप मुझे देख रहे हो और आपको मुझ पर गर्व है। आपकी आत्मा को शांति मिले डैड। ’ रॉयटर्स के मुताबिक, कार्मोना के पिता का निधन शुक्रवार को हुआ था।

अंतिम सीटी बजने के बाद स्पेन की खिलाड़ी मैदान पर जश्न मनाने लगी थी। इसके बाद अवॉर्ड सेरेमनी में भी कार्मोना ने सामान्य तरीके से भाग लिया और उन्हें तब तक अपने पिता के निधन की जानकारी नहीं थी। स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने ट्विटर पर लिखा, ‘हम तुमसे प्यार करते हैं ओल्गाा। तुम स्पेनिश फुटबॉल के इतिहास का हिस्सा हो।’ कार्मोना के 29वें मिनट में किए गए गोल की मदद से स्पेन ने सिडनी में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराकर खिताब जीता।

बता दें कि कार्मोना रियल मैड्रिड के लिए क्लब फुटबॉल खेलती हैं। वह लेफ्ट बैक पॉजिशन पर खेलती हैं। जैसे 2010 के फीफा मेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में दिग्गज स्पेनिश प्लेयर आंद्रे इनिएस्टा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ एक्सट्रा टाइम में गोल मारकर स्पेन को चैंपियन बनाया था। ठीक उसी तरह ओल्गा कार्मोना ने किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.