यहां बारातियों का स्वागत पान से नहीं बल्कि हेलमेट से हुआ, हर जगह क्यों है इस शादी की चर्चा

Updated on 27-11-2023 02:00 PM
छपरा : बिहार के छपरा में एक शादी समारोह की काफी चर्चा हो रही। ऐसा इसलिए क्योंकि इस विवाह कार्यक्रम में शामिल बारातियों का स्वागत हेलमेट देकर किया गया। इस कदम के जरिए खास मैसेज देने की भी कोशिश की गई है। मामला भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा मित्रसेन का है। यहां रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार की बेटी की शादी थी, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान बेटी की शादी में आए बारातियों के बीच हेलमेट वितरण किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश देने की कोशिश हुई। शादी में हुई इस पहल की लोग जमकर तारीफ कर रहे।

बीजेपी सांसद सिग्रीवाल ने की तारीफ

शादी में पहुंचे बीजेपी सांसद जनार्दन सिग्रीवाल ने भी इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी जान की सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूर लगाना चाहिए। सड़क सुरक्षा को लेकर ही बाराती पक्ष से आए हुए युवाओं को महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के हाथों हेलमेट प्रदान किया गया। हेलमेट देने के बाद सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बाद में सड़क सुरक्षा को लेकर अपना पक्ष रखा।

बीजेपी सांसद ने खुद दिए बारातियों को हेलमेट

सांसद ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जिस तरह से हेलमेट वितरण किया गया काफी सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर इप्टा भेल्दी के सदस्यों की ओर से जो हेलमेट वितरण कराया गया उसे काफी सार्थक माना जा सकता है। इस विवाह समारोह में इप्टा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जिसमें मुख्य रूप से वीरेंद्र बिहारी नागेंद्र निराला, वकील राय, वकील राज, नवीन कुमार, डॉक्टर नागेंद्र शर्मा, पूर्व प्राचार्य परमात्मा प्रसाद, पूर्व प्राचार्य अंबिका राय शामिल हैं।

जानिए शादी में कौन हुआ शामिल

पूर्व मुखिया रमेश राय की भतीजी की शादी में आम लोगों से लेकर खास लोगों ने शिरकत की। जिसमें बिहार के कला और सांस्कृतिक मंत्री जितेंद्र राय, जन सुराज के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ, मनोरमा कुमारी, जिला पार्षद अमित सिंह शामिल हुए। बिहार प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथलेश यादव, भेल्दी थाना के पूर्व थाना अध्यक्ष संतोष कुमार समेत कई वरिष्ठ लोग शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.