हीरो ने लॉन्च की XPulse 200T 4V:शानदार स्पोर्टी लुक के साथ मिलेंगे स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और कॉल अलर्ट जैसे कई फीचर

Updated on 21-12-2022 05:52 PM

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई बाइक एक्सप्लस (XPulse) 200T 4V लॉन्च की है। हीरो एक्सप्लस 200T को शानदार स्पोर्टी लुक दिया गया है। इस बाइक की शुरुआती कीमत 1,25,726 रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) से शुरू होती है। बता दें कि इस बाइक ने एक्सप्लस 200 2V को रिप्लेस किया है।

स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और कॉल अलर्ट
इस बाइक में LED हेडलाइट के ऊपर एक छोटी फ्लाई स्क्रीन और बॉडी कलर पेंटेड हेड केसिंग दी गई है। बाइक के अलॉय डिजाइन, स्कूप्ड सीट और साइड पैनल को बरकरार रखा गया है। एक्सप्लस 200T 4V में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और कॉल अलर्ट सिस्टम के अलावा USB चार्जर, गियर इंडिकेटर और साइड-स्टैंड इंजन कट ऑफ के साथ फुली डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ मिलेगी।

इंजन और परफॉर्मेंस
नए XPulse 200T 4V में 200cc का 4 वॉल्व ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह 19.1PS की अधिकतम पावर और 17.3Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। राइडर की सुरक्षा के लिए इसमें 276mm फ्रंट और 220mm रियर पेटल डिस्क ब्रेक मिलेंगे। इस बाइक में 17 इंच के कास्ट-अलॉय रिम्स, स्कूप्ड सीट और साइड पैनल दिए गए हैं।

मिलेंगे 3 कलर ऑप्शन
कंपनी इसे तीन नए कलर ऑप्शन- स्पोर्ट्स रेड, मैट फंक लाइम येलो और मैट शील्ड गोल्ड में लेकर आई है। इसमें नियो-रेट्रो स्टाइलिंग और बोल्ड ग्राफिक्स के साथ, सर्कुलर फुल-LED हैडलैंप्स और LED पोजीशन लैंप्स दिए गए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें

बजाज प्लेटिना-110 ABS लॉन्च:5 गियर वाली इस बाइक की शुरुआती कीमत 72,224 रुपए
बजाज ऑटो ने इंडियन मार्केट में अपनी अपडेटेड प्लेटिना 110 ABS लॉन्च कर दी है। 2023 बजाज प्लेटिना 110 ABS को भारत में 72,224 रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। प्लेटिना-110 ABS पाने वाली 100-110cc सेगमेंट की पहली और एकमात्र मोटरसाइकिल है।भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी प्योर EV ने नई इलेक्ट्रिक बाइक 'इकोड्राईफ्ट' (EcoDryft) पेश की है। ये एक बार चार्ज करने पर 130 किमी की राइडिंग रेंज देगी। ग्राहक डीलरशिप पर जाकर टेस्ट राइड कर सकते हैं। इसमें 3 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। कंपनी का कहना है कि EcoDryft में 75 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलने वाली है। फुल चार्ज होने पर ये बाइक 85 किमी से 130 किमी तक की रेंज देगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.