मोबाइल चार्जर में छुपाई थी हेरोइन, होटल से गिरफ्तार हुआ गिरोह का सरगना...

Updated on 15-06-2023 09:52 PM

रायपुर। नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएसपी स्ट्रीकिंग फोर्स और आमानाका थाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी के अन्तर्राज्यीय सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक होटल में रुका हुआ था। उसके कब्जे से लगभग 23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है जिसकी कीमत लगभग 1,15,000 रुपए है। आरोप[आरोपी के खिलाफ एनडीपीएड एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

दरअसल 14 जून को सूचना प्राप्त हुई कि टाटीबंध चौक के पास होटल मल्टीस्टार के रूम नबंर 101 मे ठहरे दो व्यक्ति मादक पदार्थ हीरोईन बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे है। सूचना पर सीएसपी स्ट्रीकिंग फोर्स के कर्मचारी और थाना आमानाका के अधिकारी-कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश देकर होटल मल्टीस्टार का घेराबंदी कर रूम नबंर 101 मे दबिश दी। यहां दोनों संदेही मिले, जिन्होंने अपना नाम निशान सिंह पिता सुखविंदर सिंह उम्र 26 साल पता मानिकपुरा तहसील तरनतारन थाना सराय अमानतखां तरनतारन पंजाब और धर्मेन्द्र सिंह उर्फ साबी पिता सरदार पुरन सिंह उम्र 40 वर्ष पता मखणविंडी तहसील अमृतसर थाना जंडआडागुरू जिला अमृतसर हालपता एम आई जी 74/75 वीर सावरकर नगर हीरपुर धरम सिंह का मकान किराये का थाना कबीर नगर जिला रायपुर बताया। तलाशी लेने पर पेंट के जेब मे रखा मोबाईल चार्जर मिला। जिसे खोलने पर एक सफेद पारदर्शी  प्लास्टिक झिल्ली मे हीरोईन चिटटा मिला। इसके अलावा इलेक्ट्रानिंक तराजु , एक सैमंसंग का मोबाईल और  बिक्री की नगद रकम 5000 रुपए  मिला। दूसरे संदेही धर्मेन्द्र सिंह उर्फ साबी के जामा तलाशी पर पेंट मे जेब मे प्लास्टिक के झिल्ली मे भरकर रखा मादक पदार्थ हीरोईन चिटटा मिला। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमाक 251/2023 धारा 21(B) NDPS ACT कायम किया गया है। उक्त कार्यवाही मे सउनि सुरेंद्र मिश्रा, प्रधान आर 2591 सजंय सिंह , आर क्रमाक 2361 दीपक कुमार पाण्डेय, आर क्रमाक 1261 शेख आदिल का कार्य सराहनीय रहा है।

गिरफ्तार आरोपी :
निशान सिंह पिता सुखविंदर सिंह उम्र 26 साल निवासी मानिकपुरा तहसील तरनतारन थाना सराय अमानतखां जिला तरनतारन पंजाब।
धर्मेन्द्र सिंह उर्फ साबी पिता सरदार पुरन सिंह उम्र 40 वर्ष पता मखणविंडी तहसील अमृतसर थाना जंडआडागुरू जिला अमृतसर।
       हाल पता एम आई जी 74/75 वीर  सावरकर नगर हीरापुर  धरम सिंह का मकान किराया का थाना कबीर नगर जिला रायपुर।

जप्तीमाल का विवरण
हीरोईन (चिटटा ) कुल वजनी 23 ग्राम किमती करीबन 1,15,000 रूपये
एक नग मोबाईल चार्जर
दो नग मोबाईल फोन
नगदी रकम 5000 रूपये
एक नग इलेक्ट्रानिक तराजु छोटा वाला पुरानी बैटरी वाला

कायमीकर्ता
सउनि सुरेन्द्र मिश्रा थाना आमानाका रायपुर छग।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.