ओए... सोए हुए हैं सब लोग..! अपने ही प्लेयर पर भड़के रोहित शर्मा, स्टंप माइक में सबकुछ रिकॉर्ड

Updated on 21-09-2024 11:59 AM
चेन्नई: भले ही कप्तान रोहित शर्मा की भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में शिकंजा कसा हुआ हो, लेकिन बतौर बल्लेबाज वह पूरी तरह फेल साबित हुए हैं। मैच के दूसरे दिन तो उनकी हताशा साफ देखी जा सकती थी। एक मौका तो ऐसा भी आया, जब वह अपनी ही टीम के खिलाड़ियों पर भड़ास निकालते नजर आए।

दरअसल, मैच के दूसरे दिन बांग्लादेशी टीम को 149 रन पर समेटने के दौरान रोहित का ये रूप देखने को मिला। रोहित अपने एक फील्डर से कुछ कहने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जब उस प्लेयर ने ध्यान नहीं दिया तो रोहित हाथ उठाकर चिल्लाने लगे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हिटमैन फील्ड बदलने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जिस फील्डर की ओर वह हाथ हिला रहे थे, उसने कप्तान को तुरंत नोटिस नहीं किया। इससे निराश होकर, गुस्से में रोहित को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, 'सोए हुए हैं सब लोग!' हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कैप्टन किस पर चिल्ला रहे थे।

दोनों पारी में फेल हुए रोहित

रोहित ने पहली पारी में केवल छह रन बनाए थे और बांग्लादेश को जल्दी समेटने के बाद जब भारत ने फॉलो-ऑन न देते हुए दोबारा बैटिंग का फैसला लिया तब सिर्फ पांच रन बनाकर चलते बने। रविचंद्रन अश्विन के शतक (113) और रविंद्र जडेजा (86) के साथ उनकी सातवें विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को सिर्फ 149 रन पर आउट कर पहली पारी में 227 रन की बढ़त ले ली।

बुमराह एंड कंपनी का जलवा

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते हुए जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 50 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि उनके साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने दो-दो विकेट लिए। बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा ने भी दो विकेट लिए। दूसरी पारी में भी भारत का टॉप ऑर्डर विफल रहा। रोहित (5) और विराट कोहली (17) का प्रदर्शन एक बार फिर खराब रहा, जबकि पहली पारी में 56 रन बनाने वाले यशस्वी जयसवाल दूसरी पारी में सिर्फ 10 रन पर आउट हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.