हिजबुल्लाह चीफ का इजराइल को हराने का दावा:कहा- यह 2006 से भी बड़ी जीत, हम दुश्मनों को घुटने पर लाए, फिर सीजफायर किया

Updated on 30-11-2024 02:16 PM

इजराइल-लेबनान के बीच सीजफायर के 3 दिन बाद हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम ने लोगों को संबोधित किया। रॉयटर्स के मुताबिक, कासिम ने कहा कि हिजबुल्लाह को इजराइल पर जीत हासिल हुई है और ये 2006 में हुई जीत से भी बड़ी है।

18 साल पहले हिजबुल्लाह और इजराइल में 34 दिनों तक जंग चली थी। इसमें करीब 1200 लेबनानी नागरिक मारे गए थे। कासिम ने कहा कि हम इस जंग में जीते हैं, क्योंकि हमने हिजबुल्लाह को खत्म होने से रोक दिया है।

हिजबुल्लाह चीफ ने कहा-

QuoteImage

जो लोग यह दांव लगा रहे थे कि हिजबुल्लाह कमजोर हो जाएगा, उनका दांव फेल हो चुका है। हिजबुल्लाह ने दुश्मनों को घुटनों पर ला दिया और समझौता करने पर मजबूर कर दिया।

QuoteImage

कासिम ने सितंबर में हुए पेजर हमले का भी जिक्र कर कहा कि इजराइल को उम्मीद थी कि वह हिजबुल्लाह के कमांड सिस्टम पर हमला करके संगठन को खत्म कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद हिजबुल्लाह ने इजराइल के घरेलू मोर्चे पर हमला शुरू किया जिससे इजराइल डिफेंसिव मोड में आया और सीजफायर पर समहत हुआ।

हिजबुल्लाह चीफ बोले- सीजफायर कायम रखने की कोशिश करेंगे 

कासिम ने हिजबुल्लाह के हार न मानने के जज्बे की तारीफ की और कहा कि वे लेबनानी सेना के साथ मिलकर सीजफायर को कायम रखने की कोशिश करेंगे। हिजबुल्लाह चीफ ने कहा-

QuoteImage

हमने अपना सिर ऊंचा करके इस समझौते को मंजूरी दी है। इसका मकसद लितानी नदी के दक्षिण में लेबनान के सभी हिस्से से इजराइली सेना की वापसी थी। हम शुरू से इस पर कायम थे और इजराइल इसे मानने पर मजबूर हुआ।

QuoteImage

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच 27 नवंबर को सीजफायर डील हुई है। अमेरिका और फ्रांस ने इसके लिए मध्यस्थता की थी। इस समझौते के तहत दक्षिण लेबनान से इजराइली सैनिक पीछे आएंगे और हिजबुल्लाह भी वहां से हट जाएगा।

नेतन्याहू ने सीजफायर की 3 वजहें बताई थीं

ईरान पर ध्यान केंद्रित करना।

थके हुए रिजर्व सैनिकों को आराम देना।

हमास को अलग-थलग करना

नेतन्याहू ने कहा था कि हमास, हिजबुल्लाह पर भरोसा कर रहा था। उन्हें यकीन था कि हिजबुल्लाह के लड़ाके उनके साथ लड़ेंगे, लेकिन अब वे अकेले रह गए हैं। अब उन पर दबाव बढ़ेगा। इससे हमारे बंधकों को छुड़ाने में मदद मिलेगी। हालांकि, नेतन्याहू ने ये भी कहा था कि अगर हिजबुल्लाह सीमा के पास इजराइल पर हमला करने की कोशिशें करता है, इस इलाके में बुनियादी ढांचा तैयार करता है, सुरंगें खोदता है या इस इलाके में रॉकेट ले जाने वाले ट्रक लाता है तो इसे समझौते का उल्लंघन माना जाएगा।

सीजफायर के बाद घर लौटने लगे लेबनान के लोग 

इजराइल-हिजबुल्लाह जंग खत्म होने के बाद हजारों लोग दक्षिणी लेबनान से उत्तरी लेबनान की तरफ लौटने लगे हैं। हालांकि, इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के 60 गांवों में लोगों को न लौटने की चेतावनी जारी की है। इजराइली सेना ने कहा कि जो लोग वापस लौट रहे हैं, वे अपने लिए खतरा मोल ले रहे हैं।

इससे पहले इजराइली सेना ने भी लेबनानी नागरिकों को सुरक्षा के मद्देनजर घर न लौटने की सलाह दी थी। हालांकि, दोनों देशों की सेनाओं की अपील के बावजूद लोगों पर इसका असर नहीं दिख रहा है।

23 सितंबर को इजराइल के घातक मिसाइल हमले के बाद हजारों परिवार घर छोड़कर दक्षिणी लेबनान में शरण लेने चले गए थे। बुधवार सुबह से ही हजारों लोग बाइक और गाड़ियों से दक्षिणी लेबनान में सिडोन, गाजियेह और टायर शहर की तरफ लौटते दिखे।

हिजबुल्लाह की टॉप लीडरशिप को खत्म कर चुका इजराइल

इजराइल ने लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करने से पहले ही उसकी टॉप लीडरशिप का खात्मा कर दिया था। इसमें सबसे बड़ा नाम हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह का था। इजराइल ने 27 सितंबर को लेबनान के बेरूत में 80 टन बम से हमला किया था।

इस हमले में नसरल्लाह की मौत हो गई थी। नसरल्लाह के अलावा उसके उत्तराधिकारी हाशिम सैफिद्दीन को भी इजराइल ने 8 अक्टूबर को एक हमले में मार गिराया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.