हाइ कोर्ट ने निवारी कलेक्टर व एसडीओ को हाजिर होने दिए निर्देश, लगाई फटकार

Updated on 17-06-2023 06:25 PM

जबलपुर। हाईकोर्ट ने स्पष्ट आदेश के बावजूद एक मामले में जवाब पेश नहीं करने पर कड़ी फटकार लगाई। न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने कहा कि कोर्ट के आदेश के प्रति संबंधित अधिकारी यह रवैया अनुचित और नाफरमानी से भरा है। ऐसी स्थिति में निवारी के कलेक्टर और एसडीओ व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर बताएं कि क्यों न उनके विरुद्ध अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाए। कोर्ट ने आगामी सुनवाई तक याचिकाकर्ताओं के निर्माण को हटाने पर रोक लगा दी। दो अधिकारियों को 19 जून को हाजिर होना है।

25 साल से रह रहे याचिकाकर्ता

निवारी निवासी नवनीत नायक और अनुराग नायक ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए उनके निर्माण को तोड़ने के आदेश दिए हैं। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता डीके त्रिपाठी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता इस जमीन पर पिछले 25 सालों से रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हाईवे से लगी 200 फीट जमीन खाली पड़ी है, जिसका उपयोग किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने 12 मई को इस मामले में शासकीय अधिवक्ता को निर्देश लेकर जवाब पेश करने कहा था। मामले की शुक्रवार को सुनवाई के दौरान शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने 19 मई को संबंधित अधिकारी को पत्र लिखा है, इसके बावजूद अभी तक कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.