हाईकोर्ट ने जताई चिंता, 4 हफ्तों में मांगी रिपोर्ट:मुआवजा में देरी से तारों में करंट लगा रहे, इसलिए बाघों की मौतें

Updated on 25-11-2025 12:16 PM

मानव–वन्यजीव संघर्ष पर दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई में हाई कोर्ट ने मुआवजा वितरण में देरी और उससे पैदा हो रहे खतरों पर गंभीर चिंता जताई। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने राज्य सरकार से 4 हफ्तों में विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

याचिकाकर्ता ने बताया कि फसल और संपत्ति नुकसान के मामलों में मुआवजा प्रक्रिया इतनी धीमी है कि सिर्फ 17% किसानों को ही राहत मिल पाती है। मजबूरी में किसान खेतों की सुरक्षा के लिए हाई-टेंशन करंट वाले तार लगा रहे हैं, जिससे बाघों सहित कई वन्यजीवों की मौतें बढ़ रही हैं।

याचिका में सुप्रीम कोर्ट के 17 नवंबर 2025 के आदेश का हवाला भी दिया गया, जिसमें मानव–वन्यजीव संघर्ष को प्राकृतिक आपदा घोषित कर 10 लाख रुपए मुआवजा निर्धारित करने की बात कही गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.