हाईकोर्ट ने पूर्व सीएम को भेज नोटिस, जानें क्या है मामला...

Updated on 31-01-2024 04:58 PM

बिलासपुर । हाईकोर्ट ने आचार संहिता के उल्लंघन के एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नोटिस जारी किया है। भूपेश बघेल के भतीजे और भाजपा सांसद विजय बघेल ने हाई कोर्ट में पाटन विधानसभा के चुनावी नतीजे रद किए जाने की मांग वाली याचिका दायर की है। जिसपर हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा भारत निर्वाचन आयोग को जवाब के लिए नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी। याचिकाकर्ता ने पूर्व सीएम को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग अपनी याचिका में की है।

विजय बघेल ने अपनी याचिका में कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भूपेश बघेल ने चुनाव प्रचार के नियमों का उल्लंघन किया था। चुनाव प्रचार थमने के बाद भी भूपेश बघेल के समर्थन में केसरा गांव में रैली निकाली गई थी। विजय बघेल ने कोर्ट में साक्ष्य भी पेश किए हैं। इसी आधार पर याचिकाकर्ता ने विधायक बघेल के निर्वाचन को शून्य घोषित करने के साथ ही चुनाव लड़ने से अयोग्य करने की मांग की है।

याचिकाकर्ता ने कानूनी प्रविधानों के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन का हवाला देते हुए कहा है कि आयोग के प्रविधान में यह स्पष्ट है कि किसी भी उम्मीदवार को मतदान के लिए निर्धारित समय से 48 घंटे पहले की अवधि के भीतर किसी भी सार्वजनिक स्थल पर बैठक या जुलूस निकालने, आयोजित करने, भाग लेने, शामिल होने या संबोधित करने की मनाही है। 16 नवंबर 2023 को तत्कालीन सीएम व पाटन विधानसभा सीट से विधायक प्रत्याशी भूपेश बघेल ने रैली व रोड शो में हिस्सा लिया। यह धारा 126 का उल्लंघन है। रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा कई सरकारी कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों ने भी तत्कालीन सीएम व कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल की मदद की।

कानून की जानकारी के बाद किया उल्लंघन
याचिका में कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर काबिज थे। निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव कराने की उनकी जिम्मेदारी थी। कानूनी प्रविधानों और भारत निर्वाचन आयोग के नियमों व मापदंडों की जानकारी होने के बाद नियमों व कानून का उल्लंघन किया है। यही नहीं अपने पद व प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए पाटन निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम को प्रभावित किया है। राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पद का दुरुपयोग किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.