सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर हटा हाईकोर्ट का स्टे:25 साल के अनुभव की शर्त को दी थी चुनौती

Updated on 13-11-2025 01:00 PM

हाईकोर्ट ने राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दी है। इसके साथ ही नियुक्ति पर लगी रोक को भी हटा दी है।

जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने कहा कि सर्च कमेटी द्वारा तय 25 साल के अनुभव का मापदंड मनमाना और अवैध नहीं है। कोर्ट ने माना कि जब किसी पद के लिए बहुत अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो शॉर्ट लिस्टिंग की प्रक्रिया चयन प्रणाली का अभिन्न हिस्सा होती है।

दरअसल, अनिल तिवारी, राजेंद्र कुमार पाध्ये और डॉ. दिनेश्वर प्रसाद सोनी ने सूचना आयुक्त की नियुक्ति को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर की थी।

इसमें राज्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति के लिए जोड़ी गई शर्त को अनुचित बताते हुए निरस्त करने की मांग की गई थी। याचिका में तर्क दिया गया कि चयन प्रक्रिया शुरू होने के बाद योग्यता बदलना खेल के बीच में नियम बदलने जैसा है और यह कानूनन गलत है।

याचिकाकर्ताओं का तर्क- आरटीआई में अनुभव की सीमा नहीं

याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि आरटीआई एक्ट 2005 की धारा 15(5) और 15(6) में अनुभव की कोई न्यूनतम अवधि तय नहीं है। राज्य सूचना आयुक्त पद की चयन प्रक्रिया में सर्च कमेटी ने 9 मई 2025 को यह निर्णय लिया था कि केवल वे ही उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए योग्य होंगे, जिनके पास विधि, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, समाजसेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता, जनसंपर्क, प्रशासन या शासन के क्षेत्र में कम से कम 25 साल का अनुभव हो। इसके अलावा आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए।

राज्य सरकार ने कहा- मानदंड तय करने का अधिकार

इस मामले में राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि सर्च कमेटी का यह निर्णय आरटीआई अधिनियम के प्रावधान अनुसार है, जिसमें सूचना आयुक्त पद के लिए व्यापक ज्ञान और अनुभव को आवश्यक बताया गया है।

मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला देते हुए बताया गया कि सर्च कमेटी को शॉर्ट लिस्टिंग के मानदंड तय करने का पूरा अधिकार है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.