मकानों की बिक्री में हाई डिमांड, इस वजह से ऑफर्स नहीं दे रहे डेवलपर्स

Updated on 07-11-2023 02:14 PM
नई दिल्ली: रियल एस्टेट डेवलपर्स इस सीजन में फेस्टिव ऑफर्स से बच रहे हैं। इसकी वजह बताते हुए रियल एस्टेट के टॉप एग्जिक्यूटिव्स का कहना है कि प्रॉजेक्ट्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक रियल एस्टेट से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले जरूरत से ज्यादा सप्लाई और कमजोर मांग होने पर बिल्डर प्रोत्साहन देते थे। घर की खरीदारी में इंसेंटिव के तौर पर टीवी, एसी यूनिट्स, कार और यहां तक कि विदेशी यात्राएं भी शामिल होती थीं। लेकिन खरीदार अब छूट के बजाय फ्लैट हासिल करने का आश्वासन चाहते हैं।

नई परियोजनाओं की मांग बढ़ी
क्रेडाई नेशनल के अध्यक्ष और गौड़ समूह के सीएमडी मनोज गौड़ का कहना है कि पिछले 18 महीनों में ज्यादातर अनसोल्ड (जो अब तक बिके नहीं थे) इन्वेंट्री बेची गई हैं, जिसके परिणामस्वरूप नई लॉन्च की गई परियोजनाओं की मांग बढ़ी है। CII दिल्ली उप-समिति के कन्वीनर हर्ष.वी. बंसल का कहना है कि डिवेलपर्स को 800 फ्लैटों के लिए 4,000 चेक मिल रहे हैं, जो दिखाता है कि डिमांड, सप्लाई से अधिक है।

अनसोल्ड हाउसिंग स्टॉक में 11% की कमी

सप्लाई से अधिक बिक्री के साथ अनसोल्ड इन्वेंट्री की संख्या भी एक दशक के निचले स्तर पर पहुंच गई है। भारत में टियर -1 शहरों में अनसोल्ड हाउसिंग स्टॉक 2023 की तीसरी तिमाही में 11% घटकर 508,464 यूनिट रह गया, जो 2022 की तीसरी तिमाही में 526,497 यूनिट था। पहली तीन तिमाहियों के विश्लेषण से पता चलता है कि टियर -1 शहरों में नई संपत्ति लॉन्च 2022 के स्तर के अनुरूप बनी हुई है।

रियल एस्टेट कंसल्टेंसी इन्वेस्टर्स क्लिनिक के कॉरपोरेट डायरेक्टर सचिन अरोड़ा के मुताबिक, दो साल पहले ज्यादातर खरीदार तैयार फ्लैटों की तलाश में थे, लेकिन अब यह ट्रेंड बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 2023 की दूसरी तिमाही की तुलना में 2023 की तीसरी तिमाही में अनसोल्ड स्टॉक में 7% की गिरावट आई, जबकि आवासीय संपत्ति की बिक्री में महामारी के बाद वृद्धि जारी रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.