फर्जी दस्तावेज तैयार कर Credit Card से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को 5 वर्ष की जेल

Updated on 30-10-2025 01:48 PM
भोपाल। न्यायाधीश स्वयं प्रकाश दुबे ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फरियादी के नाम से क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपित आमिर रजा एवं अजीत बामने आत्मज मिश्रीलाल बामने को दोषी ठहराते हुए 5 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 36,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

दस्तावेज लिए लेकिन क्रेडिट कार्ड बनाकर नहीं दिया

फरियादी अनूप बदलानी द्वारा 2 दिसंबर 2019 को क्राइम ब्रांच थाना में एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसमें बताया गया कि वे स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक भोपाल में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर हैं। उनके बैंक में किंताली रजुलु नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आमिर रजा नामक व्यक्ति ने उससे स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक भोपाल का क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड की छायाप्रति प्राप्त की, परंतु उसे क्रेडिट कार्ड बनाकर नहीं दिया।

किंताली रजुलु को वसूली के लिए नोटिस जारी किया

बाद में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक भोपाल द्वारा किंताली रजुलु को वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया। मामले की शिकायत पर क्राइम ब्रांच थाना ने आरोपित आमिर रजा एवं अजीत बामने के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 201, 420, 467, 468 एवं 471 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.