तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, दो महिलाओं की हुई मौत

Updated on 18-07-2025 12:00 PM

जगदलपुर। कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सारबेड़ा के पास गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार कार पुल से जा टकराई, इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सीट बेल्ट खुल जाने की वजह से एक की जान बच गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। वहीं बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के दौरान यह हादसा हुआ है।

हादसे में चालक भी घायल हो गया था, जिसे बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फरसगांव में भर्ती किया गया है।  बताया जा रहा है कि फरसगांव थाना क्षेत्र के सारबेड़ा के पास गुरुवार की शाम को तीन लोग, जिसमें दो महिलाएं व एक युवक रायपुर से कोंडागांव के लिए आ रहे थे। रास्ते में कार चालक को अचानक से झपकी आ गई और गाड़ी पुल से जा टकराई, इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में कोंडागांव के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर की पत्नी और शर्मिला सरकार शामिल हैं, जो नगर पालिका परिषद कोंडागांव की कर्मचारी थीं। कार के पुल से टकराते ही दोनों महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चालक की ओर का एयर बैग खुल जाने की वजह से चालक बच गया। कार शर्मिला सरकार का बेटा ही चला रहा था, घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए नेशनल हाइवे-30 पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने जल्द ही बहाल कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.