तेज रफ्तार लो-फ्लोर बस ने स्कूटर सवार को सामने से मारी टक्कर, मौत

Updated on 27-06-2023 06:39 PM
भोपाल । तलैया के कमला पार्क इलाके में एक तेज रफ्तार लो-फ्लोर बस ने रविवार शाम करीब चार बजे स्कूटर सवार मो. अरमान को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 62 वर्षीय मो. अरमान संजय नगर पहाड़िया ईदगाह हिल्स में रहते थे। लो-फ्लोर बस की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर लगने के बाद स्कूटर बस के नीचे फंस गया था और करीब 10 फीट तक बस उसे घसीटती ले गई। घायल अरमान को शाहजहांनाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार तड़के उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने बस को जब्त कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

तलैया थाने के एएसआइ शेभाराम ने बताया कि मो. अरमान अपने घर पर ही रहते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। बेटे फ्लैक्स बनाने का काम करते हैं। रविवार को वह अपने स्कूटर से पत्ती लेने के लिए निकले थे, वह तलैया की तरफ आए थे, वहां से काम निपटाने के बाद वह वीआइपी रोड की तरफ आ रहे थे। उसी समय लो-फ्लोर बस कमला पार्क से मोती मस्जिद की तरफ जा रही थी, उसकी रफ्तार काफी तेज थी, उसने सामने से स्कूटर सवार मो. अरमान को टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने उनके स्वजनों को सूचना दे दी। इधर, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह घर से अक्सर घर के काम के लिए अपने स्कूटर से निकल जाया करते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.