सड़क पर दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा:मॉर्गन स्टेनली के VP ने फिल्मी स्टाइल में लुटेरे को पकड़ा

Updated on 04-12-2022 05:48 PM

मुंबई में चहल-पहल वाली जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड पर मॉर्गन स्टेनली के एक अधिकारी ने फिल्मी स्टाइल में लुटेरे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस अधिकारी का नाम सुधांशु निवसरकार है। ये घटना तब घटी जब सुधांशु ऑटे रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रहे थे। हिंदुस्तान टाइम्स ने इसे लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की है।

पवई पुलिस के मुताबिक 41 साल के सुधांशु निवसरकार मॉर्गन स्टेनली में वाइस प्रेसिडेंट हैं और चांदीवली में रहते हैं। बुधवार शाम को उन्होंने अपने घर जाने के लिए गोरेगांव के हब मॉल से ऑटोरिक्शा लिया। जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के बेस के पास उनका ऑटो ट्रैफिक जाम में फंस गया।

अचानक सेल फोन लेकर भागा लुटेरा
निवसरकार ऑटो-रिक्शा में बैठे हुए अपने बाएं हाथ में सेल फोन पकड़े हुए थे, तभी अचानक एक युवक उनका सेल फोन छीन कर भागने लगा। निवसरकार तुरंत ऑटो से बाहर निकले और उसके पीछे दौड़े। कुछ ही मिनटों में उन्होंने लुटेरे को पकड़ लिया, लेकिन लुटेरे ने उन्हें जोर से धक्का दे दिया। निवसरकर ने दोबारा अपना संतुलन बनाया और फिर से पीछा करना शुरू कर दिया।

तब तक पीछा किया जब तक लुटेरा गिरा नहीं
कई मिनट तक पीछा करने के बाद आरोपी लड़खड़ा कर गिर गया और निवसरकार ने उसे पकड़ लिया। कुछ राहगीर भी निवसरकार की मदद के लिए दौड़े और लुटेरे की पिटाई कर दी। निवसरकर ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके पास से फोन बरामद कर लिया।

आरोपी पर रॉबरी का मामला दर्ज
आरोपी की पहचान पवई के साकी विहार रोड निवासी सागर ठाकुर (32) के रूप में हुई है। ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है और भारतीय दंड संहिता के तहत रॉबरी के मामले में केस दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि हम उसके बैकग्राउंड की जांच कर रहे हैं कि क्या उसके खिलाफ पहले भी इसी तरह के मामले दर्ज हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.