एडीजी के घर के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा, आपस में भिड़े दो युवक, सुरक्षाकर्मी को दी जान से मारने की धमकी

Updated on 19-03-2026 12:19 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के त्रिलंगा स्थित सरकारी आवास के सामने मंगलवार तड़के दो युवकों के बीच विवाद हो गया। घटना के दौरान युवकों ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मी से अभद्रता की और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीजी ने डीजीपी और पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर आवास की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

उधर शाहपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दो युवक कार से आते दिखाई दिए, जिनमें से एक के हाथ में डंडा भी था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो बढ़कर हंगामे में बदल गई। सूचना मिलने पर शाहपुरा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने कहा- गलत पते पर पहुंच गए थे

थाना प्रभारी संतोष मरकाम के अनुसार नितेश चौरसिया और रुद्राक्ष यादव कोटरा सुल्तानाबाद के रहने वाले हैं। दोनों आपस में दोस्त हैं और इवेंट मैनेजमेंट का काम करते हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गलत पते पर पहुंच गए थे, इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।

आरोपियों का खंगाला जा रहा आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपितों का एडीजी या उनके स्टाफ से कोई सीधा विवाद नहीं था। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा है। फिलहाल दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और मामले की जांच जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.