फसल नुकसान हुआ तो ज्यादा क्लेम:अनूपपुर, उमरिया में चना-सरसों और दतिया में गेहूं की कवरेज रकम बढ़ी

Updated on 15-11-2025 02:14 PM

रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा प्रक्रिया इसी महीने शुरू होने वाली है। ऐसे में किसानों के लिए यह जानना जरूरी है कि इस बार किन जिलों में फसल बीमा कवरेज बढ़ा है और कहां पिछले साल जैसी ही राशि लागू रहेगी। प्रदेश में गेहूं, चना और सरसों- तीनों फसलों में कई जिलों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि कुछ जिलों में कवरेज बढ़ने से किसानों को बड़ा सुरक्षा दायरा मिलेगा।

नर्मदापुरम, हरदा, शाजापुर और आगरमालवा वे जिले हैं जहां इस बार तीनों प्रमुख फसलों की कवरेज राशि पिछले साल की तरह ही रखी गई है। दूसरी ओर अनूपपुर, उमरिया और शहडोल में चना, साथ ही देवास, विदिशा और सागर में सरसों के बीमा कवरेज में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

इसी तरह गेहूं में दतिया वह जिला है जहां कवरेज राशि में सबसे बड़ा इजाफा किया गया है। जिन जिलों में बीमा कवरेज बढ़ा है, वहां किसानों को प्रीमियम थोड़ा ज्यादा देना होगा, लेकिन नुकसान की स्थिति में उन्हें क्लेम भी ज्यादा मिलेगा।

इन जिलों में नहीं बढ़ा बीमा

गेहूं की बात करें तो श्योपुर, इंदौर, उज्जैन, खंडवा, देवास, धार, नीमच, बुरहानपुर, भोपाल, मंदसौर, मुरैना, रतलाम और राजगढ़ में पिछले साल वाली ही कवरेज राशि लागू रहेगी। चना में मऊगंज, इंदौर और उज्जैन में भी एक रुपये का इजाफा नहीं है। वहीं सरसों में श्योपुर और मुरैना में कवरेज की राशि जस की तस रखी गई है।

गेहूं में सबसे कम बढ़ोतरी दमोह में हुई, जहां कवरेज केवल 50 रुपये बढ़कर 36,350 रुपये प्रति हेक्टेयर हो पाया। चने में मंदसौर और नीमच में केवल 50 रुपये की बढ़त दर्ज की गई और कवरेज 38,850 रुपये पहुंचा। सरसों में राजगढ़ में 560 रुपये और शिवपुरी में 650 रुपये बढ़ाए गए हैं, जिसके बाद यहां कवरेज 26,850 रुपये प्रति हेक्टेयर तय हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.