रणजी में सबसे ज्यादा विकेट, फिर भी हुए नजरअंदाज, मायूस ऑलराउंडर ने पूछा भावुक करने वाला सवाल

Updated on 20-06-2023 08:49 PM
नई दिल्ली: केरल के स्टार ऑलराउंडर जलज सक्सेना ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में अपनी खूंखार गेंदबाजी से जमकर सुर्खियां बटोरी थी। वह पिछले सीजन एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। गौरतलब है कि इसके बाद भी उनका दलीप ट्रॉफी में चयन नहीं हुआ। इसे देखकर खिलाड़ी काफी ज्यादा निराश है, जिसके चलते उन्होंने ट्विवटर पर ट्वीट करते हुए अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।

दरअसल, भारत की डॉमेस्टिक क्रिकेट लीग दलीप ट्रॉफी का आयोजन होने वाला है, जिसके लिए टीम भी अनाउंस हो गई है। जलज इस लीग में साउथ जोन के लिए खेलते हुए नजर आते। लेकिन उनको चयनकर्ताओं ने स्क्वाड में शामिल नहीं किया।

जलज सक्सेना का छलका दर्द
जलज सक्सेना ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म में से एक ट्विवटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ' रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को दलीप ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया। क्या आप चेक कर सकते हैं कि ऐसा कभी भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में हुआ है? मैं बस जानना चाहता हूं। किसी को दोष महीं गे रहा हूं।'

आईपीएल खेल चुके हैं जलज
आपको बता दें कि जलज आईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया था। हालंकि वह अब तक आईपीएल में सिर्फ 1 ही मैच खेल पाए हैं। जलज पहले मध्य प्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलते थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने केरल के लिए खेलने का फैसला किया।

खिलाड़ी के समर्थन में उतरे वेंकटेश प्रसाद
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने जलज सक्सेना का साउथ जोन में चयन ना होने पर उनका समर्थन किया है। वेंकटेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' भारतीय क्रिकेट में ऐसी चीजें हो रही हैं जिसे देखकर हंसी आती है। रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को साउथ जोन की टीम में नहीं चुना गया। यह चौंकाने वाली बात है। यह रणजी ट्रॉफी को बेकार कर रहा है। शर्म की बात है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.