हिल स्टेशन पचमढ़ी, नौगांव भी गर्म; मार्च से और तीखे होंगे तेवर

Updated on 22-02-2023 06:31 PM

मध्यप्रदेश में अबकी बार जितनी देर तक ठंड पड़ी, उतनी ही गर्मी भी सताएगी। फरवरी में ही प्रदेश के कई शहरों में दिन का पारा 36 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि रातें भी गर्म है। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी समेत नौगांव भी गर्म है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी में पारे में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी, लेकिन मार्च के पहले सप्ताह से ही गर्मी के तेवर और भी तीखे हो जाएंगे। दूसरे पखवाड़े में तो ज्यादातर शहरों में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच जाएगा।

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि प्रदेश में भी शहरों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सामान्य से चार-पांच डिग्री तक पारा बढ़ा है। हालांकि, मौसम में बदलाव होने से एक-दो दिन में पारे में थोड़ी गिरावट भी हो सकती है, लेकिन फरवरी के आखिरी सप्ताह में गर्मी का असर ज्यादा हो जाएगा। मार्च के पहले सप्ताह से सूरज के तेवर तीखे हो जाएंगे।

सिवनी की रात सबसे गर्म हुई
फरवरी में ही सिवनी, नरसिंहपुर समेत कई शहरों का पारा 17-18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसके अलावा अधिकांश शहरों का तापमान 34 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। दिन में राजगढ़ समेत कई शहर तप रहे हैं।

पिछले साल भोपाल में यह थी स्थिति
पिछले साल के मुकाबले फरवरी में इन दिनों मौसम कुछ अलग है। पिछले साल फरवरी के 19 वें दिन मौसम बदला था। तब 84 दिन बाद पारा 30 डिग्री पार पहुंचा था। इस बार पिछले साल की तुलना में दिन-रात का तापमान बढ़ा है। पिछले साल की लंबी सर्दी के कारण 27 नवंबर के बाद 19 फरवरी को दिन का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रहा था। इस बार फरवरी के पहले हफ्ते में ही दिन में ऐसा मौसम हो गया था। ऐसे में पिछले साल के मुकाबले इस बार दिन और रात जल्दी तपने लगे हैं।

यह ट्रेंड: फरवरी के दूसरे पखवाड़े में गर्मी शुरू
पिछले 10 साल में भोपाल में फरवरी में 2016, 2018, 2019 और 2021 में गर्मी पड़ना शुरू हुई। यहां फरवरी के दूसरे पखवाड़े के बाद से ही हल्की गर्मी की शुरुआत होती है। महीने का आखिरी हफ्ता सबसे ज्यादा तपता है। ट्रेंड के मुताबिक महीनेभर में दिन का सबसे ज्यादा तापमान आखिरी हफ्ते में ही रिकॉर्ड किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.