कैंसर की सर्जरी के बाद दर्द में हैं हिना खान:हॉस्पिटल से शेयर की फोटो, बोलीं- हर मिनट, हर सेकंड दर्द से गुजर रही हूं, दुआ कीजिए

Updated on 18-07-2024 03:24 PM

टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। मुंबई के एक अस्पताल में हिना का इलाज चल रहा है जिससे जुड़े अपडेट्स वो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में हिना की एक सर्जरी हुई है जिसके बाद उन्होंने कुछ तस्वीरें और नोट शेयर किया है।

पहली तस्वीर में हिना हॉस्पिटल बेड पर लेटी हुई हैं जिसमें उनका हाथ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए हिना ने लिखा, एक और दिन दुआ कीजिए। इसके साथ हिना ने एक नोट शेयर करते हुए लिखा, लगातार दर्द में हूं। जी हां, लगातार, हर सेकंड।

हिना ने इसके अलावा हॉस्पिटल स्टाफ की तरफ से मिला एक नोट भी शेयर किया। इसमें लिखा था, डियर हिना खान, हम जानते हैं कि ये सर्जरी आपके लिए बेहद कठिन रही लेकिन हमें खुशी है कि आप अब फुल रिकवरी की राह पर हैं। आपको जल्द और फुल रिकवरी की शुभकामनाएं। उम्मीद है कि आप जल्द ही अच्छा फील करेंगी। गेट वेल सून।

28 जून को शेयर की थी कैंसर होने की बात

हिना ने 28 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्हें स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘हाल ही में उड़ रही अफवाहों पर मैं आपसे कुछ जरूरी न्यूज शेयर करना चाहती हूं। मैं ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हूं। मैं ठीक हूं। मैं स्ट्रॉन्ग हूं और डटी हुई हूं और इस बीमारी पर काबू पाने के लिए पूरी तरह कमिटेड हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उबरने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार हूं।’

36 साल की हिना ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। इसके अलावा वो बिग बॉस 11 में भी नजर आई थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.