'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से निकाली गई थीं हिना खान, प्रोड्यूसर राजन शाही ने बताया- शिवांगी जोशी बनी थीं वजह

Updated on 29-04-2024 02:09 PM
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राजन शाही ने जब से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लीड एक्टर शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को टर्मिनेट किया है तब से वह सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में, राजन ने 'टेली टॉक इंडिया' से उन्हें हटाए जाने के बारे में विस्तार से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रतीक्षा ने प्रोडक्शन यूनिट पर नखरे दिखाना शुरू कर दिया था और यहां तक कि जब निर्देशक ने उन्हें एक सीन करने का तरीका बताया तो वह वहां से चली गईं। इसके अलावा, राजन शाही ने हिना खान को शो से बाहर किए जाने पर भी बात की। एक्ट्रेस इस शो से 6 साल तक जुड़ी रही थीं और इसी से उन्होंने घर-घर पहचान बनाई थी। राजन शाही ने खुलासा किया कि आखिरी कुछ महीनों में उनके साथ दिक्कतें होनी शुरू हो गई थीं। जिसके कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा।

हिना खान के टर्मिनेशन के बारे में बात करते हुए, राजन शाही ने बताया कि समय की दिक्कत होने लगी थी। साथ ही एक्ट्रेस स्क्रिप्ट में भी दखल देती थीं। राजन ने कहा कि ऐसी सैकड़ों घटनाएं हुईं, जिससे मनमुटाव और खटास पैदा हुई। जिसके बाद हिना और राजन शाही को चैनल के साथ मीटिंग करनी पड़ा। फिर इन दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया। मगर इसके बाद चीजें खराब हो गईं।

हिना खान का शो छोड़ने के लिए कहा गया

एक घटना को याद करते हुए राजन शाही ने कहा बताया, 'एक दिन, शूटिंग चल रही थी और हिना कुछ लाइन्स बोलना नहीं चाहती थीं, जो शिवांगी जोशी के किरदार नायरा के सपोर्ट में थीं। हिना ने स्क्रिप्ट में दखल दिया और उन लाइन्स को कहने से इनकार कर दिया। उस दिन मैंने उससे कहा कि उसे यह सीन वैसे ही करना होगा, जब वह नहीं मानी तो मैंने उससे कहा कि या तो शूटिंग करो या सेट छोड़ कर चली जाओ।'

हिना खान ने नहीं की शूटिंग

राजन ने आगे बताया कि वह पूरे दिन मेकअप रूम में बैठी रहीं और रात में जब वह सेट से चली गईं, तो उन्हें मैसेज दिया गया कि उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं और उन्हें अब सेट पर आने की जरूरत नहीं है। हालाँकि, अगले दिन वह आई और सीन को शूट किया जैसा कि लिखा गया था। लेकिन राजन का उनसे मन उठ चुका था। इसलिए पैक अप के समय उन्हें फिर से बताया गया कि कि अब उनका इस शो से कोई एसोसिएशन नहीं है और आगे भी जारी नहीं रहेगा।

राजन शाही ने डिलीट किए हिना के 6 सीन्स

राजन शाही ने आगे ये भी बताया कि उन्होंने उन छह सीन्स को हटा दिया था, जो हिन खान ने उस दिन शिवांगी के साथ शूट किए थे। प्रोड्यूसर ने कहा कि हिना के बाहर निकलने के बाद, काम को दोबारा पहले जैसे शुरू करने में टीम को तीन दिन लगे और सब ठीक हो गया। साथ ही शो की टीआरपी में भी अच्छा उछाल देखने को मिला था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
 24 September 2026
लेखक नीरज पांडे ने जमुई में छेड़छाड़ और 'मॉरल पुलिसिंग' की घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था का बचाव करने पर बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर पर नाराजगी जताई है।…
 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
Advt.