हिंदी-चीनी भाई-भाई... अमेरिका ने भारत पर लगाई 'पाबंदी' तो चीन ने बढ़ाया हाथ, एक्सपोर्ट में बन गया रेकॉर्ड

Updated on 27-10-2025 03:10 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी टैरिफ के बीच भारत को चीन का साथ मिला है। अमेरिका ने भारत पर भारी-भरकम 50% टैरिफ लगाया है, जिससे अमेरिका को एक्सपोर्ट कम हो गया है। ऐसे में चीन भारत की मदद के लिए आगे आया है। भारत ने चीन को अब इतना सामान एक्सपोर्ट कर दिया कि यह रेकॉर्ड बन गया। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक भारत का चीन को एक्सपोर्ट वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में 22% बढ़ गया है। भारत में चीन के राजदूत शू फेईहोंग (Xu Feihong) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसके बारे में जानकारी दी है।

शू फेईहोंग ने कहा कि चीन भारत के प्रीमियम सामानों का स्वागत करता है और अमेरिका के टैरिफ से भारत के व्यापार पर पड़ने वाले असर को कम करने में मदद करने के लिए तैयार है। यह बात ऐसे समय सामने आई है जब यह खबर आई कि 2025-26 के वित्तीय वर्ष में भारत का चीन को निर्यात काफी बढ़ा है। इसमें टेलीफोन सेट के पुर्जे, झींगे, एल्युमीनियम और शिमला मिर्च जैसे उत्पादों की मांग सबसे ज्यादा रही

कितना हुआ चीन को एक्सपोर्ट

अप्रैल-सितंबर 2025 में भारत का चीन को एक्सपोर्ट 8.41 अरब डॉलर रहा, जबकि साल 2024 की इसी अवधि में यह 6.90 अरब डॉलर था। यह 22% की बढ़ोतरी है। खासकर, अगस्त में अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर ऊंचे टैरिफ लगाने के बाद यह बढ़ोतरी और तेज हुई। सितंबर 2025 में अकेले चीन को एक्सपोर्ट 34% बढ़कर 1.47 अरब डॉलर हो गया, जो सितंबर 2024 में 1.09 अरब डॉलर था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.