हिंदू सांसद दनेश कुमार ने संसद में पीएम शहबाज को जमकर धोया, कुरान की दी दुहाई

Updated on 01-05-2024 01:41 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में हिंदुओं का हाल किसी से छिपा नहीं है। हिंदू लड़कियों का अपहरण और उनके जबरन धर्म परिवर्तन के बारे में रिपोर्ट आती रहती है। पाकिस्तान बेशर्मी के साथ इन रिपोर्ट को नकार देता है। लेकिन अब उसके एक सांसद ने पूरे पाकिस्तान की कट्टर सोच की पोल खोलकर रख दी है। सांसद दनेश कुमार ने पाकिस्तानी संसद में गरजते हुए कहा कि हिंदू लड़कियों को जबरन इस्लाम कबूल करवाया जा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के संविधान और इस्लाम की आयतों का जिक्र करते हुए कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले न संविधान मानते हैं और न इस्लाम।

उन्होंने कहा, 'सिंध में पक्के के डाकू हमारी हिंदू लड़कियों को जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवा रहे हैं। कच्चे के डाकू तो सिर्फ अगवा करते हैं। हालांकि पाकिस्तान का संविधान कहता है कि किसी का जबरन धर्म परिवर्तन नहीं किया जा सकता। कुरान पाक कहता है कि मजहब में कोई जबर नहीं। आपका मजहब आपके लिए हमारा मजहब हमारे लिए। तो ये जालिम लोग न पाकिस्तान के संविधान को मानते हैं और न कुरान को मानते हैं। ये जबरदस्ती हमारी लड़कियों का मजहब बदलवाते हैं।' उनके इस बात के कहने के बात सांसदों ने मेज थपथपाई।

छह साल की लड़की का अपहरण

दनेश कुमार ने आगे कई सूफी संतों का जिक्र करते हुए कहा कि इनके खास लोग हिंदू थे, फिर भी उन्होंने कोई जोर जबरदस्ती नहीं की। उन्होंने आगे कहा, 'संघार में प्रिया कुमारी जिसकी उम्र 6 साल थी उसे मोहर्रम के महीने में अगवा कर लिया गया। उसके मां-बाप लोगों को पानी पिला रहे थे। आज दो साल हो गए, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। जिस आदमी ने अगवा किया, उसका नाम हर किसी को पता है। वो भी पक्के का डाकू है, लेकिन सिंध की सरकार हाथ नहीं डालती है। उस आदमी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, ताकि प्रिया आजाद हो सके।'

एक दिन हिंदुओं का खात्मा नजर आएगा

उन्होंने आगे कहा कि सिंध को बलोचिस्तान से सीखना चाहिए। बलोचिस्तान में जुल्म नहीं हो रहा। पाकिस्तान का संविधान इजाजत देता है कि यहां जो भी लोग हैं वो अपनी तबलीग कर सकते हैं। लेकिन गैर मुस्लिम किसी पर भी जुल्म नहीं करते। उन्होंने आगे कहा, 'कहते हैं जॉइंट इनवेस्टिगेशन टीम बनी है। जिन लोगों ने प्रिया कुमारी को अगवा किया, उन्हें एयर कंडीशन रूम में बैठाकर पूछताछ की जाती है। ये कहां का जुल्म है। हमारे दुश्मन मुल्क मेरी जन्मभूमि पर इन मामलों के कारण उंगली उठा रहे हैं। आप (स्पीकर) कुछ कीजिए, नहीं तो एक दिन आपको यहां से हिंदुओं का खात्मा नजर आएगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.