भोपाल में हिंदू संगठन ने फ्लैट में दी दबिश:मुस्लिम युवक को हिंदू लड़की के साथ पकड़ा, लव-जिहाद का लगाया आरोप

Updated on 21-11-2025 01:30 PM
भोपाल, भोपाल के अयोध्या नगर में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक फ्लैट में दबिश दी। यहां से दानिश खान नाम के युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी ने संगठन के लोगों को देखने के बाद गुमराह करने के लिए अपना नाम दीपक यादव बताया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के बाद उसने अपनी असली पहचान उजागर की।

फ्लैट में उसके साथ एक हिंदू युवती भी मौजूद थी। टी.आई महेश लीलारे के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फ्लैट में कुल 3 युवतियां थी।

संगठन के सदस्य शुभम पांचाल ने बताया कि लंबे समय से दानिश द्वारा लव जिहाद किए जाने की सूचना मिल रही थी। आज सुबह पुख्ता जानकारी मिली कि दानिश खान अयोध्या नगर में रहने वाली युवती से मिलने उसके फ्लैट पर जा रहा है। जैसे ही दानिश, जो मैकेनिक है और नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है, युवती के फ्लैट में पहुंचा, संगठन के लोगों ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी ने बताया मैं दीपक यादव हूं

दानिश खान शाहजहानाबाद इलाके का रहने वाला है, जबकि युवती मूल रूप से शहडोल की निवासी है। वह भोपाल में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। संगठन का आरोप है कि आरोपी ने युवती से नाम बदलकर मुलाकात की और प्रेम जाल में फंसाया।

दानिश ने संगठन के कार्यकर्ताओं को गुमराह करने के लिए अपनी पहचान पकड़ाए जाने के बाद दीपक यादव बताई थी। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में उसके दस्तावेज चेक करने पर उसका असली नाम दानिश खान सामने आया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.