बाजार खुलते ही ऑल-टाइम हाई पर हिंदुस्तान कॉपर का शेयर

Updated on 29-12-2025 12:56 PM
नई दिल्ली: हिंदुस्तान कॉपर का शेयर आज मार्केट खुलते ही 15 फीसदी तेजी के साथ ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स दोनों ही इस स्टॉक में खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। आज शुरुआती कारोबार में ही यह शेयर बीएसई पर 14.8% उछलकर ₹545.95 के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह ₹475.45 पर बंद हुआ था और आज 542 रुपये पर खुला। पिछले सात ट्रेडिंग सेशन में ही इसमें 48.35% की तेजी आई है।

हाल के दिनों में मेटल स्टॉक्स में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। बढ़ती ग्लोबल कीमतों और अनुकूल मैक्रोइकॉनॉमिक फैक्टर्स के कारण खासकर कॉपर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में काफी तेजी आई है। हिंदुस्तान कॉपर की यह रैली डॉलर में तय कॉन्ट्रैक्ट की ऊंची कीमतों, कमजोर होते रुपये और मेटल सेक्टर में आई व्यापक तेजी के बीच आई है। वॉल्यूम में बढ़ोतरी और प्राइस एक्शन मजबूत टेक्निकल मोमेंटम का संकेत दे रहे हैं। यह स्टॉक डेली और वीकली चार्ट्स पर महत्वपूर्ण इंडिकेटर्स से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है।
हिंदुस्तान कॉपर भारत की एकमात्र वर्टिकली इंटीग्रेटेड कॉपर उत्पादक कंपनी है। यही वजह है कि हाल ही में कॉपर की कीमतों में आई तेजी का इसे बड़ा फायदा हुआ है। एलिक्जिर इक्विटीज के डायरेक्टर दीपांशु मेहता ने कहा कि कॉपर मार्केट फिलहाल शानदार ग्रोथ फेज में है। इसकी वजह यह है कि इंडस्ट्री में इसका यूज बढ़ता जा रहा है और साथ ही दुनिया में इलेक्ट्रिफिकेशन का ट्रेंड भी बढ़ रहा है। कॉपर की कीमतें अक्सर ऊपर-नीचे होती हैं, लेकिन ब्रॉडर ट्रेंड पॉजिटिव है और यह हिंदुस्तान कॉपर जैसी कंपनियों के लिए अच्छा संकेत है।

क्या करें निवेशक?

हालांकि कॉपर का मीडियम-टर्म आउटलुक मजबूत बना हुआ है लेकिन एनालिस्ट्स नियर-टर्म में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। चॉइस ब्रोकिंग के वीपी (रिसर्च) सचिन गुप्ता ने बताया कि हिंदुस्तान कॉपर ने अकेले दिसंबर में ही 45% से ज्यादा की तेजी दिखाई है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) फिलहाल ऊंचे स्तर पर है और नेगेटिव डाइवर्जेंस के संकेत दे रहा है। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि स्टॉक ओवरबॉट है और इसमें कुछ प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है।उन्होंने नए सिरे से एंट्री लेने वाले निवेशकों के लिए 'बाय ऑन डिप्स' यानी गिरावट पर खरीदने की रणनीति अपनाने का सुझाव दिया। स्टॉक में ₹450 के पास मजबूत सपोर्ट लेवल है, जबकि ₹500 के आसपास रेजिस्टेंस देखा जा रहा है। गुप्ता के अनुसार सपोर्ट जोन की ओर किसी भी पुलबैक पर बेहतर एंट्री पॉइंट मिल सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.