मेटा पर भारी पड़े उसी के 6 फैसले:फेसबुक का नाम बदला, होराइजन वर्ल्ड भी नहीं चला, एक फैसले में तो गंवा दिए 19.5 लाख करोड़

Updated on 26-12-2022 06:29 PM

फेसबुक के स्वामित्व वाली दिग्गज टेक कंपनी मेटा (Meta) के लिए यह साल मुश्किल भरा साबित हुआ। इसकी वजह कंपनी के खुद के फैसले रहे। मेटा प्रतिद्वंद्वी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक (Tiktok) को भविष्य के लिए खतरा मानता है। उसी को ध्यान में रखकर अपनी योजनाएं बनाईं। चाहे वो इंस्टाग्राम पर रिकमंडेशन वाले कंटेंट को दोगुना करना हो या मेटावर्स बनाने की कोशिश। उसके 6 फैसले दु:स्वप्न साबित हुए।

पहला फैसला
फरवरी में मेटा को एक रात में 237 अरब डॉलर (19.5 लाख करोड़ रुपए) का नुकसान हुआ, जो अमेरिका में एक दिन का सबसे बड़ा नुकसान है। इसके बाद भी कंपनी सह संस्थापक ‘मार्क जकरबर्ग को खुश करने’ के मॉडल पर काम करती रही और मेटावर्स वर्जन पर ज्यादा पैसा लगाया।

दूसरा फैसला
जून में 14 साल काम करने के बाद COO शेरिल सैंडबर्ग ने कंपनी छोड़ दी। वह पुरुष वर्चस्व वाले सेक्टर में ऐसी शीर्ष महिला अधिकारी थीं, जिन्होंने मेटा को विज्ञापन बिजनेस में लाभ कमाने वाली कंपनी बनाया। उनके जाने के बाद जकरबर्ग को मेटावर्स में पैसे लगाने से रोकने वाला नहीं बचा।

तीसरा फैसला
टिकटॉक से रेस में आगे निकलने के लिए क्वार्टर 2 में इंस्टाग्राम पर रिकमंडेड कंटेंट को डबल किया। उम्मीद थी कि ऐप का इस्तेमाल बढ़ेगा, पर इंस्टाग्राम यूजर्स ने इसे टिकटॉक की कॉपी माना।

चौथा फैसला
गस्त में मेटा ने AI चैटबॉट ब्लेंडरबॉट 3 की शुरुआत की, जिसका मकसद विविधता में एक व्यापक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ना था। लेकिन 6 जनवरी को ये एंटी-सेमिटिक साबित हुआ।

पांचवां फैसला
मेटावर्स बनाने की चाह में फेसबुक का नाम बदलकर मेटा कर दिया। अगस्त में होराइजन वर्ल्ड्स की शुरुआत की। इसमें अवतार की कमर के नीचे का हिस्सा गायब था। वर्ल्ड्स को यूजर्स की आलोचना झेलनी पड़ी।

छठवां फैसला
जकरबर्ग ने फिर होराइजन पर लोगों के अवतार में पैर जुड़वाए। कुछ समय तक परफॉर्मेंस ठीक रही। फिर एक वीडियो एडिटर ने बताया कि मेटा ने ये मोशन कैप्चर तकनीक से हासिल किया। इससे डेमो फेल हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.