जिले में धान उपार्जन वर्ष 2025-26 की ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित शुरुआत

Updated on 18-11-2025 02:07 PM

सूरजपुर।  शासन के मंशानुरूप जिले में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में धान खरीदी कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से जारी है। जिले के कुल 54 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी शुरू हो चुकी है। इनमें चंदरपुर समिति से अब तक 246 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में इस वर्ष 63,819 किसानों का पंजीयन हो चुका है, जिनका कुल रकबा 73,192.9780 हेक्टेयर है। इनमें से 4,179 किसान नए पंजीकृत हुए हैं।

तुहर टोकन मोबाइल ऐप से घर बैठे मिल रहा धान बिक्री का टोकन

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’ किसानों के बीच अत्यंत लोकप्रिय हो रहा है। इस ऐप से किसान घर बैठे टोकन ले पा रहे हैं।

इसके अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 8 बजे से टोकन आवेदन की सुविधा है। ऐप से धान खरीदी प्रक्रिया सुगम, पारदर्शी और निष्पक्ष बनी है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक की जाएगी।

किसान खुशकृ“सुगमता से धान बेच पा रहे हैं”

किसानों ने बताया कि मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन आसानी से मिल रहा है,धान विक्रय प्रक्रिया तेज हुई है। उपार्जन केंद्रों में अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाना, तौल मशीन, हमाल, बैठने की व्यवस्था जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के किसान हितैषी निर्णय से किसान प्रभावित है।  3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी,प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी सीमा को लेकर किसानों में व्यापक संतोष देखा जा रहा है। ये निर्णय कृषि को अधिक लाभदायक बना रहे हैं। इसके अलावा धान खरीदी में गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु उच्च गुणवत्ता वाली मोइश्चराइज़र मशीनें लगाई गई हैं। प्रशासन द्वारा 17ः नमी मानक का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के प्रत्येक दाने की सुरक्षा और उचित भुगतान उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

अधिकारियों ने बताया कि टोकन, तौल, परिवहन और भुगतान सभी कार्य पारदर्शी, मानकीकृत, समयबद्ध,

निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार किए जाएंगे।

जिला प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे

निर्धारित तिथि,समय-सारणी और गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए धान उपार्जन केंद्रों में धान लेकर आएँ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.