हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता की हत्या का रायगढ़ कनेक्शन:मास्टर माइंड कपिल ने अपने दोस्त प्रेम श्रीवास के जरिए खरीदा था 2 पिस्टल और कारतूस,सप्लायर गिरफ्तार

Updated on 23-12-2022 05:39 PM

बिलासपुर के हिस्ट्रीशिटर कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी के मर्डर केस में रायगढ़ कनेक्शन का खुलासा हुआ है। रायगढ़ पुलिस ने मास्टर माइंड कपिल त्रिपाठी को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हत्या की साजिश रचने वाला कपिल त्रिपाठी ने अपने दोस्त प्रेम श्रीवास के माध्यम से इन युवकों से दो पिस्टल और कारतूस खरीदा था।

संजू केस की जांच शुरू होने के बाद दोनों सप्लायर बांगलादेश भागने के फिराक में थे, तभी स्टेशन में पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। दोनों सप्लायरों से दो पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया गया है। इधर, बिलासपुर पुलिस ने कपिल त्रिपाठी समेत 9 आरोपियों को जेल भेज दिया है। शूटर्स की जानकारी जुटाने के लिए फिर से रिमांड पर लिया गया है।

सकरी बाइपास में कुदुदंड निवासी संजू त्रिपाठी की 14 दिसंबर की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस की टीम शूटर्स की तलाश कर रही है। इस बीच रायगढ़ पुलिस ने नरेश उर्फ नान्हू यादव नाम के युवक को 7.65 एमएम देशी पिस्टल के साथ पकड़ा था। एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि नरेश से पूछताछ में पुलिस को रायगढ़ के ही चांदनी चौक निवासी युसूफ अंसारी (25) की जानकारी मिली। पूछताछ में यह भी पता चला कि झारखंड के पलामू जिले के नवाजयपुर निवासी एजाज अंसारी (25) ने उसे 50 हजार रुपए में पिस्टल बेचा था।

पुलिस इन दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। तभी गुरुवार को रेलवे स्टेशन से उन्हें दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी युसूफ ने बताया कि वह टेक्सी ड्राइवर का काम करता है। जिसके जरिए से उसकी पहचान एक साल पहले झारखंड में रहने वाले एजाज अंसारी से हुई। एक साल पहले उसने एजाज से एक पिस्टल खरीदा। इसे रायगढ़ में लाकर नरेश उर्फ नानू यादव के पास बेच दिया। उसके बाद इसी साल अक्टूबर में झारखंड जाकर एक पिस्टल और 16 कारतूस लेकर आया। इसके लिए उसे ग्राहक नहीं मिल रहा था।

इसी बीच उसका परिचय बिलासपुर में रहने वाले सटोरिए प्रेम उर्फ बजरंग श्रीवास से हुआ। सटोरिए ने उससे 14 कारतूस खरीद लिया। इसके बाद नवंबर महीने में बजरंग ने युसूफ से फिर संपर्क किया। उसने युसूफ को बिलासपुर बुलाया। यहां युसूफ को कपिल त्रिपाठी से मिलाया। कपिल ने पारिवारिक झगड़े की जानकारी देकर संजू की हत्या कराने कहा। युसूफ ने बाद में बताने की बात कहकर रायगढ़ लौट गया। बाद में बजरंग ने उसे फोन कर दो पिस्टल खरीदने की बात कही। इस पर युसूफ उन्हें रायगढ़ बुलाया। रायगढ़ से कपिल और बजरंग को लेकर युसूफ अंबिकापुर गया। वहां एजाज पहले से मौजूद था। आरोपी कपिल और बजरंग को पिस्टल दिलाने के बाद युसूफ बस से रायगढ़ लौट गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.