छात्रसंघ चुनाव के मॉडल पर फंसा पेंच, उच्च शिक्षा विभाग ने शासन को सौंपे प्रस्ताव, अंतिम मुहर लगाएंगे CM मोहन यादव

Updated on 30-08-2026 12:59 PM

भोपाल। प्रदेश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव सितंबर में कराए जाने हैं, लेकिन चुनाव की तारीख नजदीक आने के बावजूद सरकार अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि चुनाव किस प्रणाली के तहत होंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने चुनाव कराने को लेकर अपने प्रस्ताव शासन को सौंप दिए हैं।

अब चुनाव प्रणाली पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग के वार्षिक कैलेंडर में सितंबर में छात्रसंघ चुनाव कराने का उल्लेख है। इसी आधार पर जबलपुर हाईकोर्ट ने भी सरकार को सितंबर में चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की संभावित व्यवस्थाओं और मॉडल पर चर्चा की।

एनएसयूआई ने दी चेतावनी

चुनाव प्रणाली के परीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेज दिए हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे या अप्रत्यक्ष प्रणाली से। सरकार के स्तर पर अंतिम निर्णय नहीं होने से छात्र संगठनों में भी बेचैनी बढ़ रही है। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया तो संगठन एक बार फिर हाईकोर्ट का रुख करेगा।

साल 2017 के बाद से नहीं हुए छात्रसंघ चुनाव प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं। अलग-अलग समय पर सरकार की ओर से विभिन्न कारणों का हवाला देकर चुनाव टाले जाते रहे हैं। ऐसे में इस बार सितंबर में चुनाव कराने के वार्षिक कैलेंडर में उल्लेख और हाईकोर्ट के निर्देश के बाद छात्र संगठनों को चुनाव की उम्मीद बंधी है।

एबीवीपी भी कई बार कर चुका है मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) भी मुख्यमंत्री मोहन यादव को कई बार पत्र लिखकर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग कर चुका है। परिषद ने प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की मांग की है। उनका तर्क है कि इससे विद्यार्थी सीधे अपने प्रतिनिधि का चुनाव कर सकेंगे।

वर्तमान में एबीवीपी की ओर से कॉलेजों की अव्यवस्थाओं को लेकर सभी जिलों में विद्यार्थी हुंकार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें भी छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की जा रही है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद विभाग की ओर से समिति गठित कर परीक्षण कराया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 August 2026
निवेश के नाम पर देशभर में 3200 करोड़ रुपए की ठगी के आरोपी लविश उर्फ लविश चौधरी को दुबई से भारत लाने के लिए मप्र एसटीएफ ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया…
 31 August 2026
भोपाल, प्रदेश के स्कूलों, छात्रावासों, पंचायतों, अस्पतालों और अन्य विभागों में काम कर रहे अस्थायी व अंशकालीन कर्मचारी न्यूनतम वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर 7 सितंबर को भाजपा प्रदेश…
 31 August 2026
दिल्ली/भोपाल, मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह से जुड़े मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पिछली सुनवाइयों में कड़ा रुख अपनाते…
 31 August 2026
भोपाल, भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित दारुल शफकत यतीमखाने की करीब 2.7 एकड़ जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड संपत्ति को 1961 से…
 31 August 2026
भोपाल, भोपाल के रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी करने पर सोमवार सुबह 9 बजे से सीलिंग की कार्रवाई शुरू हो गई है। रचना नगर में जूंबा डांस हाउस को सील कर…
 31 August 2026
भोपाल। सावन में पूजा और घरों में उपयोग होने वाले दूध-घी से लेकर पनीर और मावे तक में मिलावट का बड़ा खेल सामने आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के विशेष…
 31 August 2026
 भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने…
 31 August 2026
 राजधानी भोपाल में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा काफी बढ़ा दिया है। इस साल अगस्त महीने में डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों…
 31 August 2026
भोपाल । आवासीय क्षेत्रों में धड़ल्ले से चल रहे व्यावसायिक कारोबार पर नगर निगम सोमवार से सीलिंग की कार्रवाई करने जा रहा है। सीलिंग कार्रवाई के पहले चरण में रहवासी…
Advt.