T20 क्रिकेट में ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा फेल, ओपनर के आंकड़े ऐसे तो नहीं होने चाहिए!

Updated on 13-11-2022 06:56 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद जब रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कप्तानी नियमित रूप से करने का मौका मिला तो सभी को उम्मीद थी कि वे देश को अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में जीत दिला सकते हैं, क्योंकि वे ओपनर के तौर पर सफल हैं और कप्तान के तौर पर भी उनका रिकॉर्ड दमदार है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2022 में न तो उनकी कप्तानी में वो धार नजर आई और न ही वे बल्ले से टीम को वो शुरुआत दिला सके, जिसकी उम्मीद उनसे की जाती है। इतना ही नहीं, टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा के आंकड़े पिछले कुछ सालों में अच्छे नहीं रहे हैं, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ रहा है।

हिटमैन के नाम से फेमस और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 शतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पिछले 4 साल में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 61 मैच खेले हैं। इनकी 60 पारियों में उनके बल्ले से 1646 रन निकले हैं। उनका औसत 28.87 का रहा है, जबकि स्ट्राइकरेट 140.44 का रहा है। 14 अर्धशतक वे जड़ चुके हैं। रोहित शर्मा के बल्ले से आखिरी टी20 इंटरनेशनल सेंचुरी 6 नवंबर 2018 को देखने को मिली थी। वैसे तो ये आंकड़े आपको ठीकठाक नजर आ रहे होंगे, लेकिन ओपनर के तौर पर उनसे और भी ज्यादा उम्मीद रहती है।  ऐसा ही कुछ हाल उनका आईपीएल में भी देखने को मिला है।
 

मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा ने 2017 के बाद से एक ही बार सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि अन्य कई ओपनर 500-500 से ज्यादा रन कई बार बना चुके हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि पिछले 6 आईपीएल सीजनों में वे दो बार तो 300 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं। यहां तक कि उनका स्ट्राइकरेट सिर्फ एक सीजन में 130 के पार रहा है, जबकि बाकी पांच सीजनों में वे 130 से कम के स्ट्राइकरेट से बना सके हैं, जो दर्शाता है कि टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला रहे हैं। उनका औसत पिछले 6 सालों में आईपीएल में 30 से कम ही रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.