हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार हथियारों की खेप लेने आया था, कश्मीर में 11आतंकी मामलों में वांटेड है

Updated on 05-01-2024 01:26 PM

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पकड़ा गया जावेद मट्टू जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़े 11 आतंकी मामलों में वांटेड है।

निजामुद्दीन के पास उसे तब पकड़ा गया, जब वह हथियारों की खेप लेने दिल्ली आया था। जावेद के कब्जे से 9 एमएम की स्टार पिस्टल,6 कारतूस और एक चोरी की कार बरामद की गई है। पुलिस ने जावेद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेल व केंद्रीय एजेंसियां उससे पूछताछ कर हिजबुल के नेटवर्क के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

मट्टू पर जम्मू में 5 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप
जावेद हिजबुल का A कैटेगरी का आतंकी है। वह जम्मू-कश्मीर में 5 ग्रेनेड हमलों में शामिल रहा है। उस पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने 10 लाख से ज्यादा का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा जावेद के खिलाफ जम्मू में 5 पुलिसकर्मियों की हत्या समेत दर्जनों पुलिसकर्मियों व आम लोगों को घायल करने का आरोप है। सोपोर, जम्मू-कश्मीर में वह एक IED विस्फोट में भी शामिल रहा है।

स्पेशल सेल टीम के कमिश्नर एचजीएस धालीवाल का कहना है कि कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़ा जम्मू-कश्मीर का आतंकी हथियार और गोला-बारूद इकट्ठा करने दिल्ली-एनसीआर में आने वाला है।

दो दिन पहले ही आया था दिल्ली
जावेद मूलरूप से जम्मू-कश्मीर के सोपोर का रहने वाला है। अपने साथियों से हथियार और गोला-बारूद लेने दो दिन पहले ही दिल्ली आया था। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर पाकिस्तान स्थित हैंडलर इसे हथियार और गोला-बारूद की डिलीवरी करता है। हैंडलर के निर्देश पर जावेद जम्मू-कश्मीर और अन्य स्थानों पर आतंकी हमलों को अंजाम दे रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.