कलेक्टर से हॉकी नेशनल चैम्पियनशिप विजेता खिलाड़ी सांईका साहू ने की सौंजन्य भेंट

Updated on 03-02-2024 01:29 PM

राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल से शुक्रवार को कलेक्टोरेट में हॉकी नेशनल चैम्पियनशिप विजेता खिलाड़ी सांईका साहू ने सौंजन्य भेंट की। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सांईका साहू को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकानाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कलेक्टर ने कहा कि आगे भी इसी तरह उपलब्धियांं हासिल करें और सफलता के नये आयाम स्थापित करें।

गौरतलब है कि हॉकी नेशनल चैम्पियनशिप विजेता खिलाड़ी सांईका साहू शहर के कला- संस्कृति व पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले अंकालू साहू एवं किरण साहू की सुपुत्री है। थाईलैण्ड में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए चयनित की गई है। हॉकी के अलावा फ्लोर बॉल, थ्रो बाल, बास्केट बॉल, दौड़, रिलेरेस, खो-खो, शार्ट पुट खेल सहित अन्य खेलों में बेहतर दखल रखने वाली सुश्री सांईका को दिल्ली के चैम्पियनशिप में ट्राफी देकर सम्मान किया गया। फ्लोर बॉल खिलाड़ी सुश्री सांईका ने 16वें नेशनल फ्लोर बाल में ग्वालियर यूनिवर्सिटी में कैप्टन टीम से सम्मानित हो चुकी है। वहीं नागपुर में आयोजित फ्लोरबॉल में हरियाणा की टीम से खेलते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसी तरह देहरादून में आयोजित 14 वें नेशनल फ्लोर बाल में वाइस कैप्टन टीम चुनी गई। सुश्री सांईका शहर में आयोजित फस्र्ट हॉकी इंडिया जूनियर वूमन वेस्ट गेम में चैम्पियनशिप खेल चुकी है। सुश्री सांईका राजनांदगांव में फ्लोर बॉल की कैप्टन रह चुकी हैं। यही नहीं उन्होंने जशपुर में सन 2019 में आयोजित प्रादेशिक स्कूल गेम हॉकी में प्रथम स्थान व बिलासपुर में आयोजित सन 20-22  में वह स्टेट लेवल स्कूल गेम में थर्ड स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा स्कूली खेलों में अपने खेल का सर्वश्रेष्ठ एवं बेहतर प्रदर्शन किया है।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.