एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हॉकी टीम का ऐलान, इसलिए इन 5 स्टार प्लेयर्स का नहीं हुआ सिलेक्शन

Updated on 25-07-2023 05:49 PM
नई दिल्ली: ललित कुमार उपाध्याय अगले महीने चेन्नई में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम से बाहर किए गए अग्रिम पंक्ति के पांच खिलाड़ियों में से एक हैं। ललित के अलावा, अभिषेक, पवन, दिलप्रीत सिंह और सिमरनजीत सिंह को टीम में जगह नहीं दी गयी है। ये पांचों खिलाड़ी इस समय ‘स्पेनिश हॉकी फेडरेशन-इंटरनेशनल टूर्नामेंट’ की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम के साथ स्पेन में है।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन तीन से 12 अगस्त तक चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में होगा। शीर्ष ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे जबकि मिडफील्डर हार्दिक सिंह टीम के उपकप्तान होंगे। प्रो लीग के यूरोपीय चरण के दौरान डिफेंडर के रूप में टीम को अपनी सेवाएं देने वाले मनप्रीत सिंह मिडफील्ड में वापसी करेंगे। टूर्नामेंट के पूल चरण में भारत का सामना कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और चीन से होगा।

यह टूर्नामेंट हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए तैयारी कार्यक्रम के रूप में भी काम करेगा, जो हॉकी के लिए 2024 पेरिस ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है। अनुभवी पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक टीम के गोलकीपर है। रक्षापंक्ति में टीम में अमित रोहिदास, मिडफील्डर में अनुभवी मनप्रीत के अलावा विवेक सागर प्रसाद शामिल हैं। हॉकी इंडिया से जारी विज्ञप्ति में टीम के मुख्य कोच क्रेग फुलटन ने कहा, ‘हमने सावधानीपूर्वक एक ऐसी टीम चुनी है जिसमें आगे बढ़ने और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है।’

टीम:
गोलकीपर: 
पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक।
डिफेंडर: जर्मनप्रीत सिंह, सुमित, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास।
मिडफील्डर: हार्दिक सिंह (उप-कप्तान), विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, शमशेर सिंह।
फॉरवर्ड: आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, सुखजीत सिंह, एस कार्थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.