मध्यप्रदेश की हॉकी टीम इतिहास रचने को तैयार

Updated on 10-02-2023 05:54 PM

मध्यप्रदेश की मेजबानी में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। मध्यप्रदेश की पुरुष और महिला हॉकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले जाने वाले फाइलन मैच में लड़कियों का सामना झारखंड से और लड़कों का मुकाबला ओडिशा से होगा।

गुरुवार को खेले गए हाकी मैच में हरियाणा के विरुद्ध सेमीफाइनल में भूमिक्षा साहू के 2 गोल ने मध्यप्रदेश को 2-0 से जीत दिला कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि लड़कों ने पंजाब को 5-1 से हराया। लड़कों में मोहम्मद जैद खान ने एमपी टीम के लिए पाँचवें मिनट में पहला गोल दागा । 13वें मिनट के बाद अली अहमद ने मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। एमपी के लिए तीसरा गोल मोहम्मद जैद खान ने 28वें मिनट में किया। मोहम्मद कोनैन डैड ने अपनी टीम के लिए आखिरी दो गोल किए। 37वें मिनट में मनमीत सिंह की ओर से जवाबी कार्रवाई में एक मात्र गोल करने में सफल रहने वाली पंजाब की टीम अब कांस्य पदक मैच में झारखंड से भिड़ेगी।

मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम की कोच सुश्री नेहा रावत ने कहा कि 4 फरवरी से शुरु हुए हॉकी के मुकाबलों में मध्यप्रदेश की टीम ने अपना बर्चस्व बरकरार रखते हुए जीत का न्यूनतम अंतर 5-0 का रखा था। हरियाणा के खिलाफ सेमीफाइनल मैच एक कड़ा मुकाबला था और हमने अपने गेम प्लान के मुताबिक खेला और 2-0 से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल मैच के लिए जगह पक्की की।

मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की स्थापना वर्ष 2006 में की गई थी। ग्वालियर में हॉकी अकादमी में दो टर्फ और एक फाइव-ए-साइड मैदान है। वर्तमान में, अकादमी में अंडर-14 सहित विभिन्न आयु समूहों में 70 से अधिक नवोदित हॉकी खिलाड़ी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.