चार मार्च को होली, इसलिए नहीं होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा, ट्रायल रन आज

Updated on 20-02-2026 01:09 PM
ग्वालियर। मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गुरुवार को एसएएफ 14वीं वाहिनी स्थित मैदान पर लगाए गए तकनीकी उपकरणों की टेस्टिंग की गई। शुक्रवार को ट्रायल रन आयोजित होगा, जिसमें पुलिस जवान ही अभ्यर्थी बनकर दौड़ेंगे। इस दौरान सेंसर वाली जैकेट, टाइमिंग सिस्टम और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सटीकता परखी जाएगी, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित रहे

ट्रायल रन में होगी उपकरणों की अंतिम जांच

भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए इस बार आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। ट्रायल रन के दौरान दौड़, समय मापन और डेटा रिकॉर्डिंग की पूरी प्रणाली की जांच की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुरूप की जा रही हैं।

होली के कारण चार मार्च को अवकाश

23 फरवरी से 13 मार्च तक शारीरिक दक्षता परीक्षा निर्धारित है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में दो, तीन और आठ मार्च को अवकाश था। अब होली के कारण चार मार्च को भी परीक्षा नहीं होगी। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा चार मार्च को प्रस्तावित थी, उनकी परीक्षा अब 14 मार्च को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से संशोधित तिथि की सूचना दे दी गई है।

डीआइजी ग्वालियर रेंज अमित सांघी ने बताया कि शुक्रवार को ट्रायल रन होगा और चार मार्च को अवकाश रहेगा। सभी अभ्यर्थियों को नई तिथि की जानकारी भेजी जा चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.