होमगार्ड, निष्काम सेवा के प्रति संकल्पित स्वयंसेवियों का आदर्श बल

Updated on 06-12-2022 09:35 PM
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि संकट की घड़ी में मददगार के “मैं हूँ ना” के शब्दों का चमत्कारी प्रभाव होता है। इन शब्दों को सुन कर पीड़ित व्यक्ति में जीवन के प्रति नई आशा और विश्वास पैदा हो जाता है। संभवतः इसीलिए कुदरत ने मानव को वाणी की शक्ति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड बल की नागरिक सुरक्षा, सेवा भावना, अनुशासन कौशल और आपदा प्रबंधन के विवरण और प्रस्तुतियाँ उसे निष्काम सेवा के प्रति संकल्पित स्वयं-सेवियों के आदर्श बल के रूप में स्थापित करती हैं।

राज्यपाल श्री पटेल आज होमगार्ड लाइन्स में मध्यप्रदेश होमगार्ड के 76वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा और पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना भी मौजूद थे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि मानव जीवन की सफलता मानवता की सेवा में है। जीवन रक्षा से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। होमगार्ड्स सौभाग्यशाली है कि उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए चुना गया है। कार्य की कुशलता के साथ ही आचरण में सहनशीलता और संवेदनशीलता का होना बहुत जरूरी है। राज्यपाल श्री पटेल ने अतिवृष्टि की स्थिति में बल द्वारा किये गये बचाव एवं राहत कार्यों की सराहना की। राज्यपाल ने बल द्वारा दुर्घटना से बचाव और सुरक्षा के उपायों के अभ्यास के साथ समय-समय पर सामान्य सावधानियों के कड़ाई से पालन के संबंध में जन-जागृति के कार्य भी व्यापक स्तर पर किए जाने की ज़रूरत बताई।

प्रारंभ में राज्यपाल श्री पटेल ने परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। बाढ़, आगजनी, भूकंप की घटनाओं में राहत एवं आपदा प्रबंधन के प्रदर्शनों का अवलोकन किया। स्थापना दिवस पर होमगार्ड्स के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया।

महानिदेशक होमगार्ड श्री पवन जैन ने नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन से जुड़ी घटनाओं का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि बल द्वारा 16 हज़ार 798 जीवन की रक्षा की गई। उन्होंने कहा कि बल पुलिस के साथ आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा के कार्य कंधे से कंधा मिला कर कर रहा है। अपर महानिदेशक श्री डी. पी. गुप्ता ने आभार माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.