गृहमंत्री अमित शाह ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता के वोट से देश मजबूत हुआ : ओपी

Updated on 23-06-2023 11:03 PM
रायगढ़। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा दुर्ग में आयोजित सभा में देश के गृहमंत्री अमित शाह के आगमन का लाइव विडियो सोशल मंच में जारी करते हुए प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि देश के अमित शाह ने बताया छत्तीसगढ़ की जनता के वोटों से देश  मजबूत हुआ है।

केंद्र में बैठी मोदी सरकार यदि धारा 370 हटाने, राम मंदिर बनाने, तीन तलाक खत्म करने जैसे ठोस निर्णय इसलिए ले पा रही है कि छत्तीसगढ़ की जनता सहित देश की जनता ने भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। अपने सोशल मंच से ओपी चौधरी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  का छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की नगरी दुर्ग की पवन धरा में स्वागत करते हुए अभिनंदन किया। हजारों लोगो की मौजूदगी में अमित शाह ने बताया कि मोदी सरकार ने 9 सालों में विकास और जनकल्याण की नई गाथा लिखी है।

इस दौरान अमित शाह ने प्रदेश की भूपेश सरकार की वादाखिलाफी की ओर भी जनता का ध्यान आकृष्ट किया। भूपेश बघेल की सरकार द्वारा किए गए घोटालों को जानकरी देते हुए उन्होंने बताया कि शराब घोटाला, कोयला परिवहन घोटाला, गरीब अन्न योजना में घोटाला, गौठान घोटाला किया गया। पब्लिक सर्विस कमीशन का घोटाला करते हुए लोगों से नौकरी के नाम पर पैसे वसूले गए। वहीं बताया कि पहले केंद्र में सोनिया-मनमोहन की 10 साल की सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपए का घोटाला किया था। अब भूपेश सरकार उन्ही के पदचिन्हों पर चल रही है। कांग्रेस 70 सालों से राम का अपमान करती रही। अमित शाह ने छत्तीसगढ़ वासियों से आह्वान करते हुए कहा राज्य में भाजपा की सरकार एवम केंद्र में मोदी की सरकार बनाएं।

ओपी ने अमित शाह के पद्मश्री उषा बारले के घर जाकर उनसे व उनके परिवार से मुलाकात की जानकारी भी साझा की। संबोधन के दौरान अमित शाह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यहां उपस्थित विशाल जनता को छत्तीसगढ़ के मंत्री देख कर यह भली भांति समझ लें कि भूपेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.