महतारी वंदन योजना के तहत सम्मान समारोह आयोजित

Updated on 24-12-2024 01:53 PM

कांकेर। राज्य शासन का  एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में विभिन्न विभागों द्वारा सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार कांकेर जिले की सभी तीनों विधानसभा के मुख्यालयों में आज महतारी वंदन योजना से लाभांवित महिलाओं का सम्मान किए जाने हेतु समारोह का आयोजन किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि विधानसभा मुख्यालय अंतागढ में आयोजित कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग तथा विधायक विक्रम उसेण्डी की उपस्थिति में महतारी वंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसी प्रकार जिला मुख्यालय कांकेर में न्यू कम्युनिटी हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक आशा राम नेताम, जनपद अध्यक्ष रामचरण कोर्राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कांकेर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से महतारी वंदन योजना से लाभांवित महिलाएं शामिल होकर अपने अनुभव भी साझा किया। इसके तहत् महिलाओं ने योजना से प्राप्त राशि का उपयोग स्वयं तथा परिवार के लिए किये जाने की बात कही तथा इस राशि को कठिन समय में प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक आशाराम नेताम ने इस योजना से लाभांवित महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा इस राशि का उपयोग स्वयं तथा परिवार के बेहतरी के लिए करने का आव्हान भी किया।

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को इनसे लाभान्वित करने की अपील भी की। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को बाल विवाह मुक्त तथा नशा मुक्त भारत के तहत् शपथ भी दिलाई। जनपद अध्यक्ष ने भी महतारी वंदन योजना की प्रशंसा करते हुए इसे राज्य शासन द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही विशेष योजना का हिस्सा बताया। कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना से लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर आधार शिविर तथा इण्डिया पोस्ट पैमेन्ट बैंक का शिविर भी लगाया गया था, जिसके माध्यम से हितग्राहियों ने स्वयं का आधार अपडेट कराया, 06 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का आधार बनवाया गया तथा इण्डिया पोस्ट पैमेन्ट बैंक में महतारी वंदन योजना का खाता भी खोला गया। इस दौरान महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं को ’’विष्णु की पाती’’ का वितरण भी किया गया, जिसे पढ़कर महिलाओं ने प्रसंन्नता जाहिर की।

उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में महतारी वंदन योजना के तहत् प्रतिमाह लगभग 1.85 लाख महिलाओं को लाभांवित करते हुए उनके खातों में प्रतिमाह लगभग 18 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जा रही है। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी सहित पर्यवेक्षक तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.