विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओं का सम्मान

Updated on 14-06-2024 06:23 PM

रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान करने वाले चिकित्सकों एवं सीआरपीएफ बटालियन के जवानों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. अरविंद नेरल एवं अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. बी. एस. नेताम की उपस्थिति में सर्वाधिक बार रक्तदान करने वाले चिकित्सकों, चिकित्सा छात्रों और सीआरपीएफ बटालियन के जवानों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
 
रक्तदाता सम्मान समारोह के अवसर पर 124 बार रक्तदान कर चुके चिकित्सा महाविद्यालय के पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल ने बताया कि रक्तदान एक बेहद पुनीत कार्य है। कोई भी स्वस्थ वयस्क पुरुष तीन माह में एक बार तथा महिलाएं चार माह में एक बार रक्तदान कर सकती हैं। समय- समय पर रक्तदान कर स्वैच्छिक नियमित रक्तदाता कोई भी बन सकता है। इसके लिए आयु 18 से 65 वर्ष, हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम से अधिक तथा शरीर का वजन 45 किलो से कम नहीं होना चाहिए। डॉ. नेरल ने कहा कि मानव रक्त न तो किसी कारखाने में बनाए जा सकते हैं, न ही खेतों में उगाए जा सकते हैं और न ही जानवरों से प्राप्त कर सकते हैं, मानव रक्त का विकल्प केवल मानव रक्त ही है इसलिए प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने ऑटोलोगस ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बारे में भी जानकारी दी। सीआरपीएफ बटालियन रायपुर सीजी सेक्टर के बहादुर जवानों में उमेश कुमार, मुलागापाका साई, धर्मेंद्र कुमार, नौशाद अली, दिलीप मस्कोले, रविन्द्र दसरत, रूपज्योति डेका, पंकज पेगु, मनोज कुमार और सुरेंद्र डिडेल ने रक्तदान किया। इसके लिए उनको प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनके उत्साहवर्धन के लिए सीआरपीएफ के हरीश मेहरा और जागेश्वर भगत उपस्थित रहे। मॉडल ब्लड बैंक सेंटर के डॉ. अविरल मिश्रा ने नियमित रक्तदान करने के लिए चिकित्सकों, चिकित्सा छात्रों एवं कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों को रक्तदान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वर्षा पांडे एवं डॉ.वनिता भास्कर के द्वारा किया गया।

इन चिकित्सकों को किया गया सम्मानित
डॉ. अरविंद नेरल, डॉ. विजय कापसे, डॉ. सूदित पाल, डॉ. अविरल मिश्रा, डॉ. पुष्कर चौधरी, डॉ. आकाश लालवानी, डॉ. कुशल चक्रवर्ती, डॉ. प्रांकुर पांडे, डॉ. देवप्रिया रथ, डॉ. पीयूष भार्गव, डॉ. प्रेम चौधरी, डॉ. शिल्पा भार्गव और डॉ. रीति शर्मा। ये सभी ऐसे रक्तदाता हैं जिन्होंने 20 से अधिक बार रक्तदान किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.