कबीरधाम में भीषण हादसा: पिकअप पलटने से दो की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Updated on 09-03-2025 01:29 PM

कवर्धा। कबीरधाम जिले के सरोधा के पास पलानी घाट में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 14 वर्षीय उर्वशी साहू और मुखिन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

शादी की खुशियां बदली मातम में
परिजनों के अनुसार, विकासखंड लोहारा के सिंघनपुरी जंगल से साहू परिवार की बेटी की शादी के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो पिकअप वाहनों में करीब 100 लोग सवार होकर जा रहे थे। एक वाहन में पुरुष और दूसरे में महिलाएं थीं। सरोधा के पास पलानी घाट में महिलाओं को ले जा रही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर 10 फीट नीचे खेत में पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालवाहक वाहन तेज गति से जा रहा था और अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह भयानक हादसा हुआ। वाहन में सवार अधिकतर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बचाव कार्य और घायलों का इलाज
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को जानकारी दी। कवर्धा से एंबुलेंस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सरकारी और निजी एंबुलेंस को सेवा में लगाया और गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया।

उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
इस हादसे की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, "यह हादसा बेहद दुखद है। सभी घायलों को सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराया जा रहा है। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि किसी भी घायल को किसी प्रकार की असुविधा न हो।"

मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.