सबसे ज्यादा गर्म राजगढ़, सिवनी और धार; 5 डिग्री तक बढ़ा तापमान

Updated on 21-02-2023 07:26 PM

मध्यप्रदेश में हवा से नमी के गायब होने के कारण गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। फरवरी में ही दिन का तापमान 37 और रात में 19 डिग्री के पार पहुंच गया है। पिछले दो दिन में 3 से 5 डिग्री तक पारा बढ़ चुका है। राजगढ़, सिवनी, धार और नरसिंहपुर सबसे ज्यादा गर्म है। यहां दिन और रात दोनों ही गर्म है। इस कारण पंखे चलाने की नौबत बन गई है।

राजधानी में दिन का तापमान 35 और रात में 15 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। इंदौर, जबलपुर और जबलपुर में भी यही स्थिति है। ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 32-33 डिग्री के पार चल रहा है। वहीं, नरसिंहपुर, पचमढ़ी में पारा थोड़ा कम है। रात की मौसम की स्थिति देखे तो ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 15 डिग्री के पार ही पहुंच गया है। सिवनी ऐसा शहर है, जहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच गया है। नरसिंहपुर, सागर, इंदौर, खंडवा, रतलाम में भी रात का तापमान 15 डिग्री से ज्यादा ही है। अगले 24 घंटे में पारे में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

इसलिए गर्मी बढ़ी
अरब सागर में बने प्रति चक्रवात ने मौसम बदल दिया है। इसने वातावरण और हवा से पूरी नमी सोख ली है। भोपाल में 10 दिन बाद पारा 34 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं रात में 15 डिग्री के करीब तापमान चल रहा है।

पिछले साल भोपाल में यह थी स्थिति
पिछले साल के मुकाबले फरवरी में इन दिनों मौसम कुछ अलग है। पिछले साल फरवरी के 19 वें दिन मौसम बदला था। तब 84 दिन बाद पारा 30 डिग्री पार पहुंचा था। इस बार पिछले साल की तुलना में दिन-रात का तापमान बढ़ा है। पिछले साल की लंबी सर्दी के कारण 27 नवंबर के बाद 19 फरवरी को दिन का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रहा था। इस बार फरवरी के पहले हफ्ते में ही दिन में ऐसा मौसम हो गया था। ऐसे में पिछले साल के मुकाबले इस बार दिन और रात जल्दी तपने लगे हैं।

गर्मी का ट्रेंड: फरवरी के दूसरे पखवाड़े में गर्मी शुरू
पिछले 10 साल में भोपाल में फरवरी में 2016, 2018, 2019 और 2021 में गर्मी पड़ना शुरू हुई। यहां फरवरी के दूसरे पखवाड़े के बाद से ही हल्की गर्मी की शुरुआत होती है। महीने का आखिरी हफ्ता सबसे ज्यादा तपता है। ट्रेंड के मुताबिक महीनेभर में दिन का सबसे ज्यादा तापमान आखिरी हफ्ते में ही रिकॉर्ड किया गया है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
इस साल जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ी। फरवरी में जरूर राहत मिल गई, लेकिन हल्की ठंड अब भी बरकरार है। सुबह और शाम को भी ठंड का अहसास हो रहा है। दूसरी ओर, दिन में धूप चुभ रही है और रात के पारे में भी गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि दिन के तापमान में दो-तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी, लेकिन रात में तापमान मामूली गिरावट के साथ नॉर्मल ही रहेगा। फरवरी के आखिरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। मार्च से गर्मी का असर तेज हो जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.