भोपाल में हाउसिंग बोर्ड दे रहा है 9.99 लाख रुपए में टू बीएचके फ्लैट, तुरंत मिलेगा पजेशन
Updated on
03-10-2024 12:35 PM
भोपाल: 9.99 लाख रुपए में आपके घर का सपना साकार हो सकता है। भोपाल में एमपी हाउसिंग बोर्ड 9.99 लाख रुपए में टू बीएचके फ्लैट दे रहा है। बुकिंग के साथ ही आपको नवरात्रि में पजेशन मिल जाएगा। एमपी हाउसिंग बोर्ड का यह प्रोजेक्ट भोपाल के कोलार स्थित गौरव नगर में है। फ्लैट्स पूरी तरह से बनकर तैयार हैं। इसके लिए बुकिंग आज से शुरू की गई है।
कहां है यह प्रोजेक्ट
दरअसल, एमपी हाउसिंग बोर्ड का यह प्रोजेक्ट कोलार रोड पर गौरव नगर में है। कोलार मेन रोड पर बैरागढ़ चिचली के करीब यह प्रोजेक्ट है। इसमें अलग-अलग साइज के टू और वन बीएचके फ्लैट्स हैं। हाउसिंग बोर्ड के दिए गए विज्ञापन में टू बीएचके के फ्लैट्स के रेट हैं। परिसर के अंदर चारों ओर पीसीसी सड़क है। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी हैं।
हाउसिंग बोर्ड के मुताबिक मेन रोड से कॉलोनी तक पहुंचने के लिए भी पीसीसी रोड है। इसमें टू बीएचके फ्लैट्स की कीमत साइज के हिसाब से बदल सकता है। इसके लिए आपको एमपी हाउसिंग बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको ढेर सारी जानकारी भी मिल जाएगी।
कैसे होगी बुकिंग
वहीं, अगर आप इस प्रोजेक्ट में फ्लैट्स लेना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। बुकिंग की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो गई है। यह 31 अक्टूबर तक चलेगा। आप जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
ये हैं शर्तें
वहीं, आवास बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि टू बीएचके फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपए से शुरू है। रजिस्ट्री में स्टॉम्प ड्यूटी में 100 फीसदी की छूट है। वहीं, पंजीयन स्वीकृत होने के बाद यदि आवेदक द्वारा पंजीयन निरस्त किया जाता है, तो पंजीयन राशि वापसी नहीं की जाएगी। समस्त कर एवं जीएसटी मंडल/शासन के नियमानुसार अलग से देय होगा। प्रोजेक्ट का नाम गौरव नगर आवासीय परिसर है।
गौरतलब है कि एमपी हाउसिंग बोर्ड मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में प्रीमियम और अफोर्डेबल हाउस का निर्माण करती है। हाउसिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट्स भोपाल कई पॉश इलाकों में भी चल रहे हैं।
भोपाल, भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) द्वारा जुलाई महीने के कार्यों, आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के बाद देशभर के प्रमुख पदाधिकारियों का 'रिपोर्ट कार्ड' जारी किया गया है।इस रिपोर्ट कार्ड…
भोपाल, मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला आज मोहन सरकार करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता…
भोपाल, राजधानी भोपाल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में शामिल ई-बसों की मंगलवार से संख्या बढ़ जाएगी। 10 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर और उतरेंगी। इसके बाद इनकी संख्या 20 हो जाएगी।…
एग्रीगेटर कंपनियों के खिलाफ टैक्सी चालक संघ की हड़ताल के चलते भोपाल में मंगलवार रात 12 बजे से ओला, उबर समेत अन्य कैब का संचालन बंद है। बुधवार सुबह भोपाल…
भोपाल। आपराधिक न्याय प्रणाली में देरी की एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। करीब छह साल पहले शहर को हिला देने वाले नाबालिग बालिकाओं के यौन शोषण और सामूहिक दुष्कर्म…
भोपाल। हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और कर्मश्री संस्था की ओर से निकली तिरंगा यात्रा में यातायात और सड़क सुरक्षा के नियम टूटे हैं। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस…
भोपाल। मध्य प्रदेश में भारत सरकार की भारत औद्योगिक विकास योजना के अंतर्गत पहले चरण में 11 औद्योगिक पार्क बनाए जाना प्रस्तावित हैं। 9,047 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक अधोसंरचना विकसित…
भोपाल। बजरिया थाना क्षेत्र के विजयनगर में शराब पार्टी के बाद गाली-गलौज करना एक युवक को भारी पड़ गया। नशे में दोस्तों से विवाद के बाद चार युवकों ने उसके…
भोपाल। जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना की संचालक नेहा मराव्या के अपर संचालक स्तर के अधिकारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार से कलम बंद हड़ताल के बाद अब आयुक्त महिला एवं बाल…