हर जिले में हाउसिंग बोर्ड को 200-200 करोड़ के प्रोजेक्ट चाहिए

Updated on 07-12-2022 09:27 PM
मध्यप्रदेश अधोसंरचना गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) ने अपने अफसरों से कहा है कि उन्हें हर जिले में दो सौ-दो सौ करोड़ के प्रोजेक्ट चाहिए। इसके लिए संभागों के अधिकारी कलेक्टरों से संपर्क करें और जमीन की तलाश कर कलेक्टरों से समन्वय कर जमीन आवंटन कराएं और प्रोजेक्ट तैयार करें।

अधिकारी प्रोजेक्ट के लिए अविकसित भूमि चिन्हित करें एवं उन पर शीघ्र योजना बना कर भेंजे। बोर्ड के स्वर्ण जयंती वर्ष में ऐसे प्रोजेक्ट आने से लोगों में बोर्ड के काम पर और भरोसा बढ़ेगा। पिछले दिनों हुई हाउसिंग बोर्ड अफसरों की बैठक में अफसरों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी उपायुक्त मंडल की अतिक्रमित भूमि को चिन्हित करें एवं मुहिम चला कर अतिक्रमण से भूमि को मुक्त कराएं।

अतिक्रमण मुक्त भूमि पर 15 दिन में योजना बना कर मुख्यालय भेजें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी सुराज योजना में अतिक्रमण मुक्त भूमि पर गरीबों के लिए आवासीय योजना का प्रारूप तैयार करें। सभी उपायुक्तों को सप्ताह में एक बार प्रोजेक्ट स्थल पर जाकर कार्य की समीक्षा करने और इंस्पेक्शन रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही सभी संभागीय अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने अधीनस्थ जिलों में कलेक्टर्स से सम्पर्क कर आवासीय योजना के लिए भूमि तय करें। मंडल के प्रोजेक्ट सभी जिलों में प्रारंभ होना चाहिए। हर जिले के लिए कोई न कोई योजना प्रारंभ करें चाहे वो आवासीय हो, व्यवसायिक हो अथवा भूखंड आधारित योजना हो उसे मूर्त रूप प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि हमारा मूल काम आवासीय है और हमें उस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। सभी अधिकारियों से यह भी कहा गया कि इस स्वर्ण जयंती वर्ष में री-डेंसीफिकेशन को छोड़ कर एक बड़ा प्राजेक्ट किसी जिले के लिए चिन्हित करें। कम से कम 200-200 करोड़ की योजनाएं बनाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.