चावल उत्सव और रोजगार दिवस के साथ ही आयोजित होंगे आवास दिवस, निर्देश जारी

Updated on 25-12-2025 12:39 PM

कोरिया । जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में अब रोजगार दिवस के दिन आवास दिवस भी मनाया जाएगा। इससे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन में और तेजी आएगी तथा हितग्राहियों के सपने को साकार करने में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। चावल उत्सव के साथ प्रत्येक माह की सात तारीख को आयोजित होने वाले रोजगार दिवस के साथ ही अब आवास दिवस मनाए जाने से ग्रामीणों को एक ही जगह पर सभी समस्याओं को निदान मिल सकेगा। कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने आवास दिवस मनाए जाने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश के साथ इस आशय का पत्र जनपद पंचायतों को जारी कर दिया है।

लाभार्थियों की सूची का वाचन, सम्मान

प्रत्येक ग्राम पंचायत में 7 तारीख को आवास दिवस मनाए जाने के दौरान पात्र हितग्राहियों की सूची का वाचन किया जाएगा। जिन्हे आवास की स्वीकृति का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है ऐसे हितग्राहियों को स्वीकृति का आदेश वितरित किया जाएगा। तथा जिन्होने तय समय सीमा में अपना आवास पूर्ण किया उन्हे सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

किश्त हस्तांतरण

जिन हितग्राहियों को जिस स्तर पर किश्त की राशि लंबित होगी उसका भी निराकरण आवास दिवस पर अनिवार्य तौर पर किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक केवाईसी जैसी प्रक्रिया को पूर्ण कराया जाएगा जिससे एक सप्ताह में हितग्राही को आवश्यक राशि प्राप्त हो सकेगी।

मजदूरी पर चर्चा, समस्याओं का निदान

प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रावधान अनुरूप हितग्राही परिवार को 90 दिवस की मजदूरी दिए जाने की समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता अनुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आ रही तकनीकी या अन्य समस्याओं के निदान के लिए कार्यवाही की जाएगी और आवास दिवस में हितग्राही को अवगत कराया जाएगा।

सामग्री की उपलब्धता

प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के लिए हितग्राही को सामग्री आपूर्ति, सेंट्रिंग प्लेट जैसे संसाधनों की उपलब्धता आदि सुनिश्चित करने के लिए सभी हितग्राही, सप्लायर, ठेकेदार आदि को आवास दिवस पर आपस में एक चर्चा के माध्यम से सभी समस्याओं के सरल निराकरण की गतिविधि की जाएगी। जिससे आवास कार्य में कोई बाधा ना आए।

टोल फ्री नंबर का प्रचार

ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाए जाने वाले आवास दिवस में प्रत्येक हितग्राही को राज्य स्तर पर जारी टोल फ्री नंबर से अवगत कराया जाएगा। यदि किसी समस्या का निराकरण जिला स्तर पर नहीं हो पाता है तो हितग्राही टोल फ्री नंबर का उपयोग कर सकेंगे। यह नंबर 18002331290 है।

आवास निर्माण में आएगी गति

जिला पंचायत केरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि रोजगार दिवस के साथ आवास दिवस मनाए जाने से जिले में आवास निर्माण को विशेष गति प्राप्त होगी। हर छोटी बड़ी जरूरत व संसाधनों के लिए हितग्राहियों को एक नियत दिन मिलेगा जिससे वह अपनी हर समस्या का निराकरण करा सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.